Gold Rate : सोने में भयंकर गिरावट, दाम हुए क्रैश, अब 7216 रुपये सस्ता हो गया 10 ग्राम गोल्ड
Gold Rate : सोने के दामों में एक बार फिर से तगड़ी गिरावट आई है। लगातार आसमान की ओर जा रहे दाम क्रैश हो गए हैं। सोने के दाम इतने कम होने के पीछे कारण भी सामने आया है। सोने में कुछ ही समय में 7216 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में बुधवार को एक बार फिर तगड़ी गिरावट आई है। सोना भयंकर गिरावट के साथ जमीन पर आ गिरा है। 7वें आसमाना में झूल रहे सोने के दाम अचानक उल्टी गिनती गिनते नजर आ रहे हैं। इस प्रकार की गिरावट ने निवेशकों को परेशान कर दिया है। वहीं, आम उपभोक्ता सोने के दाम गिरने से खुश नजर आ रहे हैं।
क्यों गिरे सोने के दाम
सोने के दाम गिरने के कारण अंतरराष्ट्री स्तर पर हुई हलचल है। लगातार चल रहे अमेरिका और चीन के ट्रेड वॉर और ट्रंप के देशों पर लगाए गए टैरिफ पर अब होल्ड लग गया है। इससे बाजार मजबूत हुए हैं।
इस कारण जो निवेशक बाजार से अपना धन निकालकर सोने की ओर आए थे, वो फिर से बाजार में पहुंच गए हैं। इसी कारण उन्होंने सोना बेचना शुरू कर दिया और नए निवेशक सोने में नहीं आ रहे, जिससे सोने की डिमांड कम होने पर सोने के दाम (Gold Rate) गिर गए हैं। वहीं, निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली का दौर भी जारी है।
22 अप्रैल को ऐतिहासिक ऊंचाई पर था सोना
सोने की बात करें तो 22 अप्रैल को सोने ने देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक ऊंचाई को छूआ। सोना 22 अप्रैल को भारतीय सर्राफा बाजार में जीएसटी सहित एक लाख को पार कर गया।
इस दिन एमसीएक्स पर भी सोना 1 लाख के बेहद करीब था। यहां सोने के दाम 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 3400 डॉलर प्रति औंस के आसपास जा पहुंचा था।
फिर शुरू हो गई सोने की उल्टी गिनती
सोने के दाम (Gold Rate) इतने बढ़ने के बाद काफी तेजी से गिरे। सोने की यहां से उल्टी गिनती शुरू हो गई। 22 अप्रैल के बाद से सोने की हालत पतली है। सोना लगभग 7 से 8 प्रतिशत तक गिर चुका है। 30 प्रतिशत रिटर्न देने के बाद सोने में यह बड़ी गिरावट है।
7216 रुपये सस्ता हो गया 10 ग्राम गोल्ड
सोने के दाम एमसीएक्स पर अपने ऑल टाइम हाई से 7216 रुपये सस्ते हैं। सोना 22 अप्रैल को 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने हाई पर था। वहीं, 14 मई को सोने का लॉ प्वाइंट 92022 रुपये दर्ज किया गया है।
हालांकि, 14 मई को ही सोना 93666 रुपये के हाई पर भी गया। रात 11:02 बजे सोना 1,390 रुपये यानी 1.48% प्रतिशत गिरकर 92257 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 14 मई को सोने का ओपनिंग प्राइज 93,143 रुपये था। वहीं, सोना मंगलवार को 93,647 रुपये पर बंद हुआ था।