Gold Rate : लगातार तीसरे दिन लुढ़के सोने के दाम, जानिए आज कितने में बिक रहा 10 ग्राम गोल्ड
HR Breaking News - (Gold Price)। फरवरी माह में सोने की कीमतें ऊचांई के नए शिखर पर पहुंच गई थी, लेकिन मार्च की शुरुआत होते हैं सोने की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है। आज 1 मार्च को सोना खरीददारों के पास सस्ते में गोल्ड खरीदने का सुनहरा मौका है, क्योंकि आज 1 मार्च को सोने की कीमतों (Gold-Silver Price, 1 march) में लगातार तीसरे दिन नरमी देखी गई है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट दर्ज की गई है। आइए खबर में जानते हैं आज दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के भाव क्या चल रहे हैं।
अचानक से क्यों गिर रहे सोने के दाम-
कई निवेशक इस बारे में विचार कर रहे हैं कि आखिरकार सोने की कीमतों में गिरावट (fall in gold prices) क्यों आ रही है तो आपको बता दें कि डॉलर सूचकांक में मजबूती देखी गई है,जिसके चलते सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। वहीं, एक एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति (us President) द्वारा मेक्सिको और कनाडा पर नए शुल्क लगाने की घोषणा से डॉलर को समर्थन मिलने से सर्राफा बाजार में कमजोरी देखी गई है।
इसके साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट (federal reserve interest rates) में जो कटौती की गई है, उसे टालने की अटकलों से भी सोने की डिमांड में कमजोरी आई है। इतना ही नहीं वैश्विक बाजार में बढ़ते आर्थिक दबाव और निवेशकों की अर्ल्टनेस से सोने की कीमतों में कमी आई है।
दिल्ली-मुंबई कितना सस्ता हुआ गोल्ड-
सर्राफा बाजार में आज सोने (Sone Chandi ka Taja Rate) की खूब डिमांड भी देखी जा रही है। आज 1 मार्च को दिल्ली में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन नरमी देखी गई है। दिल्ली में आज 22 कैरेट गोल्ड के दाम 79,745 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना 86,975 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम (Sone Chandi ka bhav) 79,600 रुपये पर ट्रेंड कर रहे हैं और 24 कैरेट सोना 86,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
चांदी के लेटेस्ट भाव-
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Sone Chandi ka Taja Bhav) में भी पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव जारी रहा है। इन उतार-चढ़ावों के बीच अब चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज 1 मार्च 2025 को चांदी की कीमत 1,000 रुपये गिरकर 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम Chandi ke latest rate) पर ट्रेंड कर रही है।
अन्य शहरों में गोल्ड के भाव-
शहर का नाम 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली में सोने के भाव 79,745 86,975
चेन्नई में सोने के भाव 79,595 86,825
मुंबई में सोने के भाव 79,600 86,840
कोलकाता में सोने के भाव 79,595 86,835
किन वजहों से बदलते हैं सोने के रेट-
दरअसल, आपको बता दें कि सोने-चांदी की कीमतों (Aaj ka sona chandi ka bhav) में हर दिन बदलाव होता है और सोने की कीमतों कई वजहों से बदलती है। इन बदलावों में-अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम (international market gold prices), सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव आदि शामिल है। आप जानते ही हैं कि सोना केवल इन्वेस्टमेंट का ही एक जरिया नहीं है, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी-ब्याह के सीजन या किसी शुभ मौके पर सोने की डिमांड मांग बढ़ जाती है।
