Gold Rate : सोने के दामों में तगड़ी गिरावट, नहीं सोचे थे इतने गिर गए दाम, जानिए कितने का हो गया 10 ग्राम सोना
Gold Rate : पिछले काफी समय से जहां सोने-चांदी के रेट में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी, वहीं अब कहीं जाकर कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार कटौती दर्ज की जा रही है। सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों से जहां निवेशक खुश थे, वहीं आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। त्योहार के मौके पर आई सोने की कीमतों में गिरावट से आम लोगों को भी राहत मिल है। कल अक्षय तृतीया के दिन भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी।

HR Breaking News (Gold Rate) साल 2024 के अंत से ही सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होने लगी थी। इसके बाद वर्ष 2025 के शुरूआती तीन महीने से भी ज्यादा समय तक सोने की कीमतों में लगातार तेजी ही देखने को मिली है। वहीं, अब अप्रैल माह के अंतिम दिनों में सोने की कीमतों में लगातार कटौती देखने को मिल रही है।
अक्षय तृतीया पर बाजारों में रही भीड़
अक्षय तृतीया (आखातीज) के शुभ अवसर पर बाजारों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। मान्यता के अनुसार इस दिन निवेश करने को शुभ माना जाता है और यह काफी फलदायी होता है।
ऐसे है कि इस दिन किया गया निवेश शुभ और फलदायी रहता है। इस दिन लोगों ने सोने (Gold Rate) और चांदी के आभूषणों के साथ-साथ सिक्कों व बर्तनों की भी खूब खरीदारी की गई है।
लाइट वेट ज्वैलरी बन रही लोगों की पसंद
अगर हम बाजर में लोगों की पसंद की बात करें तो लाइट वेट व ट्रेंड आभूषणों की इस समय काफी ज्यादा डिमांड है। इस समय बाजार में कुंदन, मीनाकारी व लाइट वेट वाले सोने (Gold Rate) के आभूषण ग्राहकों को लुभा रहे हैं।
सोने में तगड़ी गिरावट की गई दर्ज
भारत देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इससे बाजार में सोने की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ रही है। इस बीच सोने की कीमतों (Gold Rate) में आई गिरावट से ग्राहक काफी ज्यादा खुश हैं।
ऐसे में देश के कई शहर ऐसे भी हैं जहां सोने की कीमतों में 2 हजार रूपये से भी ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। लगातार बढ़ौतरी की संभावनाओं के बीच इतनी गिरावट के बारे में लोग सोच भी नहीं रहे थे।
कितने रह गए दाम
आज वीरवार को मध्यप्रदेश में 22 कैरट सोना के रेट 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। ऐसे में 22 कैरेट सोने की कीमतों में 2,050 रुपये की कटौती हुई है। सोने (Gold Rate) के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी के रेट (Gold Rate) में भी 2000 रुपये की कमी दर्ज की गई है।
इसी के साथ यहां के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,09,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। पिछले साल के मुकाबले दाम अधिक होने से लोगों ने कम वजनी आभूषणों की खरीदी अधिक की।
मुंबई में दिल्ली के मुकाबले सस्ता है सोना
अगर हम देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो मई महीने के पहले दिन वीरवार को यहां 22 कैरेट सोने की कीमतों 87,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
वहीं राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना (Gold Rate) के भाव 95,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसके अलावा आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोने के रेट 87,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं और 24 कैरेट सोने के दाम 95,730 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं।
जानें अपने शहर में सोने के रेट
देश के अलग-अलग शहरों में सोने के अलग रेट हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने शहर के सोने के भाव जानना चाहते हैं तो हमारी खबर पढ़े।
आज वीरवार को दिल्ली में 22 कैरेट सोने के रेट 87,900 रुपये और 24 कैरेट सोने के रेट 95,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसके अलावा चेन्नई में 22 कैरेट सोने के रेट 87,750 रुपये और 24 कैरेट सोने के रेट 95,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में सोने की कीमत 87750 रुपये
मुंबई में आज 1 मई को 24 कैरेट सोने के रेट 87,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के रेट 95,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, कोलकाता में 22 कैरेट सोने के भाव 87,750 रुपये और 24 कैरेट सोने के भाव 95,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
गुलाबी नगरी जयपुर में 22 कैरेट सोने के रेट 87,900 रुपये और 24 कैरेट सोने के रेट 95,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बंगलूरू में 22 कैरेट सोने के रेट 87,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के रेट 95,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जानें उत्तर प्रदेश में सोने के रेट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 87,900 रुपये और 24 कैरेट सोने के रेट 95,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी 22 कैरेट सोने के रेट 87,900 रुपये और 24 कैरेट सोने के रेट 95,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, पटना में 22 कैरेट सोने के रेट 87,750 रुपये और 24 कैरेट सोने के रेट 95,730 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।