Gold Rate : फिकी पड़ी सोने की चमक, धड़ाम से गिरे भाव, जानिए आज के ताजा भाव
Gold Rate : सोने की कीमतों में बदलाव का दौर जारी है। सोने की कीमतों में एक ही दिन में कभी गिरावट तो कभी उछाल देखा जा रहा है। अगर आप भी आज 21 मई को सोना खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि आज सोने की कीमत सर्राफा बाजार में फीकी पड़ी है। आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों ( sone ke bhav) में गिरावट दर्ज की गई है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं आज दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के दाम क्या चल रहे हैं।

HR Breaking News (Gold Price) सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब सोने की कीमतों पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है। सोने की कीमतों में आज 21 मई को गिरवाट देखी जा रही है।
कुछ दिन पहले सोना ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहा था लेकिन, अब लगातार भाव (Gold Silver Price )गिरने से आम लोगों को थोड़ी राहत मिली है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं आज 22-24 कैरेट गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
किन कारणों से प्रभावित हो रहा सोना
सोने के दामों को अंतरराष्ट्रीय कारण प्रभावित कर रहे हैं। वहीं, घरेलु बाजार में भी शादियों के सीजन व त्योहारों पर सोना प्रभावित होता है। वहीं, निवेशकों की चाल भी सोने के दामों (Gold Rate) को प्रभावित करती है।
कितना हो गया एक तोला सोने का भाव
एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सोने-चांदी की कीमतों (Sone Chandi ke Bhav) में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है।
आज 21 मई को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव 95,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड के रेट (Delhi Gold prices) 87,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। खरीदरों के लिए यह सुनहरा मौका है।
जोरदार उछाल के बाद धड़ाम से गिरे दाम
वहीं, जयपुर सर्राफा मार्केट (Gold Silver Price Jaipur)में आज 24 कैरेट सोने के भाव में 500 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, बीते दिन इसके भावों में 700 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद इसके भाव 95,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं।
वहीं, 22 कैरेट गोल्ड के रेट (22 carat gold rates)में आज कमी आई है। 22 कैरेट गोल्ड के रेट में आज 500 रुपए की कमी हुई हैं, जिसके बाद अब इसके भाव 89,400 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं।
चांदी के इतने गिरे भाव
वहीं, चांदी के भाव (Silver Latest Rate)में बीते दिन 200 रुपए की तेजी आई और आज इसमें 500 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद आज चांदी के भाव 97,500 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रहे हैं। यानी कि अभी चांदी एक लाख रुपए पार होने में 2500 रुपए कम हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में दोनों कीमती धातुओं के भावों में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। एक्सपर्ट के अनुसार शादियों के सीजन के चलते फिलहाल में सोना (Gold Rate Updates )और चांदी की डिमांड बनी हुई है। अब सोने के बढ़ते भावों के चलते लोग चांदी की और अधिक रुख कर रहे हैं।