home page

Gold Rate : सड़क पर आया सोना, 10 ग्राम गोल्ड के इतने गिर गए दाम

Gold Rate : सोने के दाम लगातार बढ़ रहे थे। 2025 में सोने ने कई रिकॉर्ड बनाए। परंतु, अब नया रिकॉर्ड सोना गिरावट में बनाने वाला है। सोने की गिरावट को लेकर आई भविष्यवाणियां और सोने में हाल ही में आई गिरावट इस बात का संकेत दे रही हैं। 

 | 
Gold Rate : सड़क पर आया सोना, 10 ग्राम गोल्ड के इतने गिर गए दाम

HR Breaking News (Gold Rate) सोना एक कीमती धातु है। इसकी कीमतों ने इस बार लोगों को चौका रखा है। सोने के दाम इस साल नित नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। आधे साल में ही सोने ने तेजी के ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जो लोगों को परेशान कर रहे हैं। आम उपभोक्ता सोना खरीद नहीं पा रहा है। वहीं, निवेशकों को बाकी एसेट क्लास से तगड़ा रिटर्न सोने ने दिया है। 

 


अब आएगी सोने की गिरावट
 

सोने के दामों (Gold Rate) में फिर से रिकॉर्ड तेजी के बाद गिरावट शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स आई हैं कि अब सोने में लंबे समय तक तेजी आने वाली है। इजराइल इरान के युद्ध के बावजूद सोना गिर रहा है।

 

वहीं, टैरिफ वॉर भी अब बेअसर हो रहा है। निवेशक धीरे धीरे बाजारों में बढ़ जाएंगे, जिससे सोने के दाम लगातार गिरते जाएंगे। सोने की डिमांड कम होगी और आपूर्ति अधिक। 

कितने गिरने वाले हैं सोने के दाम
 

सोने के दामों को लेर क्वांट म्यूचुअल फंड का अनुमान है कि दो महीने में 12 से 15 प्रतिशत का करेक्शन आ सकता है। वहीं, सिटी रिसर्च की रिपोर्ट का अनुमान है कि इस आने वाली तिमाही, यानी की जुलाई से सितंबर तक सोने के दाम 3100 डॉलर प्रति औंस से 3300 डॉलर प्रति औंस तक जा सकते हैं। यानी की सोने की कीमत (Gold Rate) 95 हजार के आसपास आ जाएगी। 

जून 2026 तक ये होंगे सोने के दाम
 

सोने के दामों को सिटी रिसर्च की ओर से भी रिपोर्ट आई है। इसके अनुसार सोने के दाम (Gold Rate) 2500 से 2700 डॉलर प्रति औंस के पास जा सकते हैं। यानी कि सोना एक साल में भारतीय मुद्रा के अनुसार 77 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास आ जाएंगे। सिटी रिसर्च से कई भारतीय विशेषज्ञों ने भी सहमति जताई है। 


सड़क पर आ गया सोना, अब रह गए इतने दाम
 

सोने के दाम 16 जून को अपने रिकॉर्ड हाई पर थे। परंतु, 16 जून के बाद से सोने के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं। सोने के दाम (Gold Rate) 16 जून को एमसीएक्स पर रिकॉर्ड हाई 1,01,078 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए थे।

यहां से गिरकर सोना शुक्रवार को बंद होने तक 99,096 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, गुरुवार के मुकाबले दाम 13 रुपये कम रहे तो ऑल टाइम हाई से 1982 रुपये कम दर्ज किए गए हैं।