Gold Rate : सोने के दामों में गिरावट रिकॉर्ड, अब इतने का रह गया 10 ग्राम सोना
Gold Rate : लगातार बढ़ रहे सोने के दाम धड़ाम से गिर गए हैं। सोने के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दस ग्राम सोना (Gold Rate) अब पिछले दिनों से काफी सस्ता हो गया है। शादियों के सीजन में आम ग्राहकों के लिए सोने को लेकर यह बड़ी खुशखबरी है। आइए जानते हैं फिलहाल सोना किस भाव में चल रहा है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में रिकॉर्ड बढ़ौतरी के बाद गिरावट रिकॉर्ड की गई है। सोने के दाम काफी गिर गए हैं। जहां सोना लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा था अब फिर से लोगों की रेंज में आ रहा है। सोने के भाव (Gold Rate) पहले से काफी गिर गए हैं। एक लाख पर जाने के बाद सोना धड़ाम से गिरता ही जा रहा है।
चार महीने में एक साल के लगभग बढ़ौतरी
सोने के दामों में पिछले चार महीनों में बेहिसाब बढ़ौतरी हुई है। जो दाम एक साल के लगभग में बढ़ते थे वह अभी से बढ़ चुके हैं। सोना बढ़कर एक लाख के करीब आ पहुंचा है। इस साल सोने के दाम (Gold Rate) 25 प्रतिशत तक बढ़े हैं। वहीं, पिछले एक सप्ताह में ही सोने में 8 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी दर्ज की गई है।
एक लाख को पार कर गया था सोना
अमेरिका और चीन के व्यापारिक तनाव के बीच सोने की कीमतें लगातार ऊपर जा रही थीं। 22 अप्रैल को सोना एक लाख को क्रॉस कर गया था। वहीं, एमसीएक्स पर भी सोने के दाम 99358 दर्ज किए गए थे। इसके बाद सोने ने गोते लगाने शुरू कर दिए। ऐसे में सोने (Gold Rate) के एक लाख पर फिर पहुंचने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
क्यों हो रही सोने में तेजी
बाजारों में अस्थिरता के चलते निवेशक सोने की तरफ रुख करे हुए हैं। सोने को लोग सुरक्षित निवेश मानते हैं। इसी कारण हाल में कई निवेशकों ने शेयरों से पैसा निकालकर सोने में लगाया है। अब सवाल उठता है कि क्या सोना (Gold Rate) आगे भी ऐसे ही भागेगा।
अब क्यों सस्ता हुआ सोना
सोने के दाम लेकिन अब गिरने लगे हैं, इसके पिछे पहला कारण अमेरिका और चीन के रुख में टैरिफ को लेकर नर्मी है। वहीं, दुसरा कारण यह है कि निवेशकों ने सोने से मुनाफावसूली शुरू कर दी है। इससे सोने के दाम गिरने लगे हैं।
कितने हो गए सोने के दाम
सराफा बाजार में शुद्ध सोने भाव में 300 रुपये तक की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। वहीं, इससे पहले 2000 रुपये की दिन में गिरावट भी देखी जा चुकी है। अब सोना 96,000 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। जेवराती सोने के भाव में भी आज 300 रुपये की कमी आई है। इसके भाव 89,100 रुपये प्रति तोला हो गए हैं।
आगे क्या रहेंगे सोने के दाम
निकट भविष्य में सोना फिर से रफ्तार पकड़ सकता है। सोने के दाम गिरते ही ज्वेलरी प्रपज से सोना खरीद बढ़ने लगी है, ऐसे में डिमांड बढ़ने से पूरे चांस है कि सोने के दामों में भी उछाल आए। इस साल वैसे अब तक सोने के आभूषणों की खरीद 25 प्रतिशत कम हुई है, जोकि 16 साल बाद हुआ है। वहीं निवेशक के लिए सोना 7 प्रतिशत बढ़ा है जोकि दस साल का रिकॉर्ड है।