Gold Rate : लद गए सोने के दिन, 60 दिन में गिरकर इतने का रह जाएगा 10 ग्राम सोने के दाम
Gold Rate : सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आने वाली है। सोने के दामों में तेजी के दिन लद गए हैं। इसको लेकर रिपार्ट सामने आ गई है। सोने के दामों में तेजी से लोगों को जो परेशानी हो रही थी, अब वो ज्यादा नहीं रहने वाली है। गोल्ड रेट फिर से गिरने वाले हैं। यह गिरावट पहले से भी ज्यादा रहने वाली है। इस डीप पर लोगों के लिए सोना खरीदने का सुनहरा अवसर रहने वाला है।
HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम एक बार फिर से ढलान पर आने वाले हैं। सोने के दामों में इस तेजी से आम लोगों को निजात मिलने वाली वहीं, निवेशकों को भी सोने की गिरावट पर सोना खरीदने का एक सुनहरा मौका होगा। यह नए निवेशकों के लिए ज्यादा अच्छा हो सकता है।
सोने ने दिया 34 प्रतिशत का रिटर्न
इस साल सोने का सफर शानदार रहा है। 5 महीने में सोने के निवेशकों को 34 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। यह किसी दूसरे एसेट के रिटर्न से काफी ज्यादा है। अप्रैल महीने में सोने के दाम (Gold Rate) इंटरनेशनल मार्केट में 3,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गए थे। यह सोने का एक रिकॉर्ड था।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
5 जून को एमसीएक्स पर सोना 97 हजार के पार चल रहा है। दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर सोने के दाम 97236 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं। यह कल के क्लॉज से 26 रुपये कम हैं। सोने के दाम (Gold Rate) 0.03% प्रतिशत कम हुए हैं। वहीं सोने का आज का हाईएस्ट प्वाइंट 97380 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। सोना कल 97,262 पर बंद होकर 97,294 रुपये पर खुला था।
60 दिन में इतने गिर जाएंगे सोने के दाम
इस साल इनवेस्टर्स को शानदार रिटर्न देने वाले सोने के दिन लद रहे हैं। दो महीनों के अंदर गोल्ड के क्रैश करने का अनुमान है। इसकी कीमत 12-15 फीसदी तक गिर सकती हैं। क्वांट म्यूचुअल फंड का ये अनुमान है। 5 जून को गोल्ड की कीमतों में स्थिरता दिखी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड (Gold Rate) 3,372 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किया गया है।
कितने रह जाएंगे सोने के दाम
रिपोर्ट के अनुसार अनुमान लगाकर देखें तो 12 से 15 प्रतिशत की कटौती होने पर सोना 85000 रुपये प्रति दस ग्राम से भी नीचे आ जाएगा। इसको लेकर मीडिया में रिपार्ट्स भी आ रही हैं। वहीं, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म में गोल्ड का आउटलुक पॉजिटिव है।
साल के अंत तक ये होंगे दाम
अगर मॉर्निंगस्टार के एनालिस्ट जॉन मिल्स का अनुमान माने तो सोने का भाव देश में गिरकर 56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच जाएगा। इसका कारण गोल्ड की जरूरत से ज्यादा सप्लाई है। किसी चीज की सप्लाई बढ़ने पर उसकी कीमतों में गिरावट देखने को मिलती है। यह बात गोल्ड पर भी लागू होती है।
