home page

Gold Rate : गिरे सोने के दाम, क्या खरीदने का सही मौका, एक्सपर्ट ने बताया सितंबर में कितने का होगा 10 ग्राम गोल्ड

Gold Rate : सोने के दाम काफी नीचे आ चुके हैं। सोने के दाम गिरने के बाद निवेशक परेशान तो आम ग्राहक खुश नजर आए। वहीं, सोने के दामों में उतार चढ़ाव के बीच निवेशकों में चिंता का बनी हुई है कि सोना खरीदें या नहीं। इसको लेकर एक्सपर्ट ने भी अपने विचार रखे हैं। 

 | 
Gold Rate : गिरे सोने के दाम, क्या खरीदने का सही मौका, एक्सपर्ट ने बताया सितंबर में कितने का होगा 10 ग्राम गोल्ड

HR Breaking news (Gold Rate) सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी के बाद सोना फिर गिरा भी तगड़ा है। सोने के दाम काफी गिर गए हैं। दामों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम एक लाख पहुंचने के बाद काफी कम हो गए हैं। ऐसे में क्या सोना खरीदने का सही मौका। आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट-

 

 

गिरने के बाद बढ़े सोने के दाम
 

इंटरनेशनल बाजार में डॉलर कमजोर हो गया है। सोने की कीमतों (Gold Rate) में असर देखने को मिला है। सप्ताह की शुरुआत सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की तेजी के साथ देखी गई हैं। वहीं, चांदी की कीमत कम हुई है। 

 

 

यह चल रहे हैं सोने के दाम
 

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन की ओर से रेट जारी किए गए हैं। इनके अनुसार मंगलवार को 24 कैरेट प्योर गोल्ड के रेट शुक्रवार की क्लोजिंग के मुकाबले 1,479 रुपये बढ़े हैं। यह दाम अब 96,761 रुपये प्रति 1 तोला के पर हैं। सोने के दामों में फिर से बढ़ौतरी होती दिख रही है। 


    

सोने के दाम बढ़ने के यह हैं कारण
 

सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण अमेरिका की फेड की मीटिंग व टैरिफ नीति को माना जा रहा है। डॉलर की मजबूती भी सोने के दाम बढ़ा रही है। वहीं, भारत में मांगलिक कार्य शुरू हो गए हैं। जिससे डिमांड बढ़ने से सोना फिर से तेज हो गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि सोना आगे भी नए रिकॉर्ड बनाएगा। 

 

 

इतना कम हो चुका सोना
 

सोने के दाम 22 अप्रैल को अपने ऑल टाइम हाई पर थे। इसके बाद सोने के दाम काफी गिरे। सोना 22 अप्रैल को सराफा बाजार में एक लाख पर था जोकि अब इससे काफी कम चल रहा है। यह 6 हजार रुपये तक गिर गया।

वहीं, एमसीएक्स पर भी सोना 7 हजार रुपये तक सस्ता हुआ है। 99 हजार से ऊपर जाने के बाद दाम 92 हजार तक गिरे फिर अब सोने के दाम 96 हजार के आसपास है। ऐसे में पिछले कुछ दिनों में सोने के दाम काफी गिरे हैं। ऐसे में इस डीप में सोना खरीदा जा सकता है।

आगे भी बढ़ेंगे सोने के दाम
 

सोने के दामों में (Gold Rate) गिरावट के बाद फिर से तेजी आई है। ऐसे में ये रिकॉर्ड बना सकते हैं। सोने का यह डीप चल रहा है, जिसमें सोना खरीदना लंबे समय के लिए मुनाफे का सौदा हो सकता है। ऐसा एक्सपर्ट का मानना है। ज्वेलर्स राहुल वर्मा के अनुसार सोने के दाम सितंबर तक और नए आयाम रचेंगे।

फिलहाल सोने के दाम एक लाख को पार करके काफी कम हुए हैं, लेकिन यह गिरावट खत्म होती दिख रही है। वर्मा का मानना है कि अगस्त तक सोना एक लाख 5000 रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकता है। वहीं, गोल्डमैन की ओर से भी इस साल के अंत तक सोने के दाम 1 लाख 20 हजार से 1 लाख 38 हजार रुपये तक जाने का अनुमान लगाया गया है। ऐसे में अगस्त तक सोना आराम से एक लाख 5 हजार जाने की संभावना है।