home page

Gold Rate : अब चमक गया सोना, बढ़ गए दाम, इतने हो गए गोल्ड के रेट

Gold Rate : कई दिन की गिरावट के बाद सोने के दाम फिर से बढ़ गए हैं। सोने के दामों में तगड़ी तेजी देखी गई है। सोना एक बार फिर नया कीर्तिमान रचने के लिए तैयार है। ऐसे में सोने के दाम बढ़ने से निवेशकों के चेहरे पर चमक लौट आई है। वहीं आम खरीददार फिर से परेशान हो सकते हैं। 

 | 
Gold Rate : अब चमक गया सोना, बढ़ गए दाम, इतने हो गए गोल्ड के रेट

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में 2025 में जो रिकॉर्ड बने हैं वह शायद ही पहले कभी बने हो। इस साल सोना एक लाख को क्रॉस कर गया। वहीं, उसके बाद सोना काफी नीचे भी आ गया था।

 

 

फिर से सोने के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सोने के दम आगे क्या रहेंगे। आईए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है। 

ज्वेलरी खरीद हुई कम
 

सोने के दाम बढ़ने से बाजार से ग्राहकों ने दूरी बनाई है। बाजार से आम खरीदारों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार 2025 की पहली तिमाही में सोने की खरीद में 25 प्रतिशत की कटौती आई है। यह कटौती ज्वेलरी खरीद के मामले में है।

वहीं, निवेश के लिए सोना (Gold Rate) बढ़ गया है। सोने के निवेश में 7 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। ज्वेलरी खरीद 16 साल में सबसे कम हुई है तो वहीं, निवेशकों में दस साल बाद सबसे ज्यादा रूची दिखी है। 

एक लाख पर जाकर गिरा सोना
 

सोने के दाम इस साल एक लाख पर चले गए थे। 22 अप्रैल को सोने के दाम एक लाख को क्रॉस कर गए थे। वहीं, एमसीएक्स पर भी सोने की कीमत 99 हजार को क्रॉस कर गई थी, लेकिन इसके बाद से सोने की कीमत काफी गिरी हैं। सोने के भाव (Gold Rate) में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना 7 हजार रुपये तक सस्ता हो गया है। 

क्यों गिरे सोने के दाम
 

सोने के दाम (Gold Rate) गिरने के पीछे ट्रेड वॉर को लेकर सुलह माना जा रहा है। अमेरिका के रूख में नरमी आई है। चीन और अमेरिका दोनों देश कभी भी आपसी व्यापार शुरू कर सकते हैं।

ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार व एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में कटौती आ रही है। बाजार की तरफ निवेशक लौट रहे हैं।

कभी 89 रुपये का मिलता था सोना
 

आज देश में सोने के दाम एक लाख रुपये प्रति तोला पहुंच गए हैं। दूनिया में मची हलचल के बीच सोना एक लाख को क्रॉस कर गया है, यह सोना कभी 89 रुपये का था। जीह हां, देश आजाद हुआ तो 1947 में आजादी के समय सोना 89 रुपये का था। आइए जानते हैं इतने वर्ष में सोने के दाम कहां से कहां पहुंच गए हैं। 

सोने के दामों में 1123 गुणा की बढ़ौतरी
 

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने का रेट मंगलवार को एक लाख रुपये को छू गया। 1947 में आजादी के समय सोना 89 रुपये प्रति तोला था। विशेषज्ञों के अनुसार आर्थिक उदारीकरण के दौर के बाद सोने के रेट ने पकड़ी है। 

11 साल में इतने बढ़े दाम
 

वहीं, 2014 से देखें तो भी सोने के दाम लगातार बढ़ते गए हैं। पिछले चार साल में सोना दोगुना तो पिछले 11 सालों में सोने की कीमत में तीन गुने से ज्यादा उछाल आया है। एक तोला सोना अब लाख को पार कर गया है। 
 


कितने हो गए सोने के दाम 


गिरावट के बाद एक बार फिर से सोने की कीमतों में तेजी आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना करीब 93,500 रुपये तोला को क्रॉस कर गया है। सोने में 1% की तेजी आई है। एक महीने में सोना 7 प्रतिशत गिरा था। इसके बाद निवेशकों के लिए सोना आकर्षण का केंद्र बन गया है। आगे सोने के दाम बढ़ने का ही अनुमान है।