Gold Rate : हाईलेवल पर पहुंचा 10 ग्राम सोने के भाव, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड के नए रेट
Gold Rate : सोने की कीमतों में आज सुबह फिर तेजी आई है। कल 24 कैरेट सोने में गिरावट के बाद, आज इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। बीते दिन सुबह से ही सोने की कीमत 2400 रुपये से ज्यादा बढ़ गई। आज भी सोने का रेट बाकी दिनों के मुकाबले बढ़ा हुआ है- आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है आज के ताजा रेट-

HR Breaking News, Digital Desk- (Gold Price Today) सोने की कीमतों में आज सुबह फिर तेजी आई है। कल 24 कैरेट सोने में ₹2400 की गिरावट के बाद, आज इसमें ₹490 और 22 कैरेट सोने में ₹450 की बढ़ोतरी हुई है। अब 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹97,910 पर पहुंच गया है। अपने शहर में सोने का ताजा रेट जानने के लिए स्थानीय जानकारी जरूर चेक कर लें- (sone ke taza daam)
कितनी पहुंची सोने की कीमत-
एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सोने की कीमतों में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना अब ₹97,910 प्रति 10 ग्राम पर है, जिसमें ₹490 का उछाल आया है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹89,750 प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो ₹450 अधिक है। 18 कैरेट सोने की कीमत ₹73,440 प्रति 10 ग्राम है, जिसमें ₹370 की बढ़ोतरी हुई है। दिन में इन कीमतों में फिर से बदलाव होने की संभावना है।
किस शहर में कितनी कीमत?
- दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 98,060 रुपये है। 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 89,900 रुपये है। जबकि, 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 73,560 रुपये में खरीदा जा सकता है। (delhi gold price)
- चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 97,910 रुपये है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 89,750 रुपये है। 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 73,950 रुपये तक पहुंच गया है। (chennai gold price)
- मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 97,910 रुपये है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 89,750 रुपये में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 73,440 रुपये में खरीदा जा सकता है। (Mumbai gold price)
- कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 97,910 रुपये पहुंच गई है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 89,750 रुपये में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 73,440 रुपये में खरीदा जा सकता है। (kolkata gold price)