Gold Rate : सोने के दामों में लौट आई तेजी, एक्सपर्ट ने बताया फिर कब होगा सस्ता
Gold Rate : सोने के दाम अचानक गिरने के बाद फिर से भाग खड़े हुए हैं। सोने के दामों में एक बार फिर से तेजी देखी गई है। सोने के दाम एक लाख के आंकड़े की ओर चल पड़े हैं। सोना इस साल काफी उतार चढ़ाव का दौर देख रहा है। कभी ऐतिहासिक बढ़तौतरी तो कभी ऐतिहासिक डूबकी लगा रहा है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में एक बार फिर से तेजी आ गई है। सोमवार को सोने में भारी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन मंगलवार को सोना फिर से हरे निशान पर आ पहुंचा है।
वहीं, अब इस गिरावट के बाद आई बढ़ौतरी ने लोगों को असमंझम में डाल दिया है। सोने में निवेश करने से पहले लोग सोचने पर मजबूर हो रहे हैं।
13 मई को तेजी दिखी, 14 को गिरे हल्के दाम
सोना खरीदने से पहले सोने के दामों को लेकर हलचल जान लेनी जरूरी होती है। मंगलवार 13 मई को सोने और चांदी दोनों की कीमतों (Gold Silver Prices) में तेजी दिखी है।
खासकर सोने के दाम (Gold Rate) काफी बढ़े हैं, सोने के दाम बढ़ने से निवेशकों की माथे की लकीरें कम हुई हैं। अमेरिका-चीन के बीच बनते रिश्तों का असर सीधे तौर पर सोने के दामों पर पड़ रहा है।
फिर 94 हजार को पार कर गया सोना
देश में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर जून डिलीवरी के सोने का भाव 13 मई को दिन में लगभग 1150 रुपये बढ़ गया। सोने के दाम बढ़कर (Gold Rate)94,051 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए।
इससे पहले सोमवार को सोना 92,901 रुपये पर बंद हुआ था। सोने के दामों में यह तगड़ी तेजी है। वहीं, 14 मई को सोने के दाम फिर से थोड़े गिर गए हैं।
सराफा बाजार में कहां कितने चल रहे दाम
दिल्ली में सोने के दाम (Gold Rate) 92,890 रुपये, मुंबई में 93,050 रुपये, कोलकाता में 92,920 रुपये और बेंगलुरु में 93,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहे हैं। वहीं, चेन्नई में सोने के दाम सबसे ज्यादा दर्ज किए गए। यहां पर सोना भाव 93,320 रुपये दर्ज किया गया है।
दाम बढ़ने का यह है कारण
सोने की कीमतों में जो उछाल आया है। इसका सीधा सीधा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल है। फिलहाल डॉनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ को होल्ड किया गया है, परंतु यह पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इसी के कारण सोने के दाम बार बार ऊपर नीचे जा रहे हैं।
अमेरिका अगले 90 दिनों के लिए चीनी प्रोडक्ट्स पर टैक्स को 145% से घटाकर 30% रखेगा वहीं, चीन भी अमेरिकी सामान पर टैक्स को 125% से घटाकर 10% ही रखेगा। इससे डॉलर मजबूत हुआ है, जिससे सोने की खरीद भी महंगी हुई है।
आई थी सोने में जबरदस्त गिरावट
सोमवार को सोना 4000 रुपये की बड़ी गिरावट में दिखा था। इससे पहले सोने के दाम 23 जुलाई 2024 को इतने गिरे थे। तब मार्केट को लगा था कि अगर ग्लोबल टेंशन कम होता है तो लोग गोल्ड में कम निवेश करेंगे। सोने के दाम फिर से अब बढ़ रहे हैं।
अब कब सस्ता होगा सोना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्सपर्ट्स का दावा है कि सोना 94,000 से 95,000 रुपये के बीच के रेजिस्टेंस लेवल को टच कर सकता है। वहीं, बाजार स्थिर होता है तो इससे जल्द सोने में गिरावट आ सकती है। एक दो सप्ताह या महीने के अंत तक सोने में डीप दिख सकता है।
सोने में सपोर्ट 90,000 के आसपास रह सकता है। सोने में लंबे समय (Gold Rate) तक निवेश के लिए भी अभी रुकना समझदारी हो सकता है। लोग फिलहाल मुनाफा ले रहे हैं, आप भी वो शॉर्ट टर्म में आजमा सकते हैं।