Gold Rate : सोने में भयंकर तेजी, 4 हजार रुपये बढ़े दाम, 1 तोला सोना हुआ 1 लाख पार, साल के अंत तक ये होंगे दाम
Gold Rate : सोने के दामों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। सोना फिर से रॉकेट की रफ्तार से दौड़ लगाने लगा है। कुछ दिन आई गिरावट के बाद सोने के दामों में तगड़ी बढ़ौतरी देखने को मिली है। सोने के दाम बढ़ने से जहां आम लोग परेशान है, वहीं निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों को लेकर उतार चढ़ाव का दौरा जारी है। पहले सोना बहुत बढ़ा तो बाद में दाम धड़ाम से गिरे। सोने के दाम एक बार फिर से बढ़ गए हैं। सोना बढ़कर एक लाख के पार चला गया है। सोने के दामों में इस तेजी से आभूषण खरीदार परेशान हैं।
कम होने का था इंतजार, बढ़ गए दाम
सोने के दाम कम होने का इंतजार किया जा रहा था। इसी बीच सोने के दामों में तेजी दर्ज की गई है। सोना आसमान पर चढ़ गया है। भाव कम होने का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं का दिल टूट गया है। सोना थोड़ा भी नहीं, रिकॉर्ड तोड़ महंगा (Gold Rate) हुआ है।
लाख के पार पहुंच गया एक तोला सोना
बुधवार को भोपाल के सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड एक बार फिर एक लाख को क्रॉस कर गया है। दूसरी ओर, चांदी भी प्रति किलो 99,500 रुपये पर पहुंच गई है। सप्ताह की शुरुआत से ही सोना बढ़ रहा है।
4000 हजार रुपये बढ़ चुके दाम
सोने के दामों में कुछ दिन तक गिरावट का दौर दिखा। इसके बाद सोने के दाम फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। सोने के दामों में तीन दिन कारोबारी दिनों 4000 रुपये से ज्यादा की बढ़ौतरी दर्ज की जा चुकी है। 5 मई को सोना काफी कम था, लेकिन उसके बाद दाम (Gold Rate) बढ़ने लगे।
इंटरनेशन लेवल पर भी तेजी
सोने के दामों में राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेजी देखने को मिल रही है। इंटरनेशनल लेवल पर सोने की कीमतों (Gold Rate) में तेजी का सिलसिला जारी है। सोने के दाम 3400 डॉलर प्रति औंस को क्रॉस कर चुके हैं।
क्यों बढ़े दाम
सोने के दाम वैश्विक तनाव बढ़ने के कारण बढ़े हैं। लोग सोने को सुरक्षित समझते हुए सोने (Gold Rate) में निवेश कर रहे हैं। इसके अलावा अमेरिकी फेड के निर्णय का भी असर है। 2025 की शुरुआत से सोने ने निवेशकों को करीब 27 से 30 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
यह चल रहे हैं सोने के दाम
जयपुर सर्राफा बाजार में सोना 800 रुपये बढ़ा है। यहां, जीएसटी के साथ सोना 1,00,100 रुपये तोला पर चल रहा है। वहीं पटना में 8 मई को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,300 रुपये से बढ़कर 98300 रुपये प्रति तोला (Gold Rate) हो गई है।
वहीं, इसमें जीएसटी को जोड़ने पर सोने की कीमत 101249 रुपये प्रति तोला को क्रॉस कर रही है। जीएसटी के बिना 22 कैरेट सोना 91,500 रुपये तोला चल रहा है। 18 कैरेट सोना 76,000 रुपये तोला पर है।
कितने हो सकते हैं सोने के दाम
सोने के दामों को लेकिर जीजेसी के पूर्व चेयरमैन नितिन खंडेलवाल के हवाला से मीडिया में रिपोर्ट है कि बदलते जियो पॉलिटिकल हालात पर बाजार की नजर है।
उन्होंने बताया कि चीन की इंश्योरेंस कंपनियां सोने की खरीदारी कर रही हैं। वहीं, चीन में सेंट्रल बैंक की ओर से ब्याज दर कम की गई हैं। साथ ही खंडेलवाल ने कहा कि सोने का भाव (Gold Rate) 3800-4000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।