home page

Gold Rate : इंटरनेशनल मार्केट में सोना धड़ाम, देश में बढ़े दाम, यह है 22, 24 कैरेट का रेट

Gold Price Today : सोने चांदी की कीमतों में बदलाव का दौर जारी है। अगर आप भी आज 20 मई को सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि आज इंटरनेशनल मार्केट में तो सोने की कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन देश में सोने की कीमतों (Gold Price Hike) में उछाल आया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं आज दिल्ली समेत अन्य राज्यों में 22, 24 कैरेट का रेट क्या चल रहे हैं।

 | 
Gold Rate : इंटरनेशनल मार्केट में सोना धड़ाम, देश में बढ़े दाम, यह है 22, 24 कैरेट का रेट

HR Breaking News (Gold Price)।  शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव आना लाजमी है। पिछले कुछ दिनों की जोरदार गिरावट के बाद आज 20 मई को देशभर में सोने की कीमतों में तेजी आई है। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है।

 

 

इस वेडिंग सीजन में सोना और चांदी के महंगे भाव के चलते एक बार सोना (Gold Price Today) खरीददार सोना खरीदने में कतरा रहे हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं आज देश भर में गोल्ड के क्या दाम चल रहे हैं।

दिल्ली और अन्य शहरों में गोल्ड के रेट
 

सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली  (Delhi Gold Rates)  में आज 20 मई को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,670 रुपये रही है और 22 कैरेट गोल्ड के  रेट 87,710 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट में सोने के भाव 95,520 रुपये प्रति 10 ग्राम ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड (22 karat gold Rate)की बात करें तो आज मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में 22 कैरेट गोल्ड  के रेट 87,560 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं।

चांदी की कीमतों में हुआ इतना इजाफा
 

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Chandi latest rate) में भी आज 20 मई को जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। आज 20 मई को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी के भाव (silver latest rate)में 100 रुपये की तेजी आई है, जिसके बाद यह महंगे होकर 98,100 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है। वहीं, चेन्नई में चांदी की कीमत 1,09,100 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने के भाव
 

जहां एक ओर देश भर में सोने की कीमतों (sone ke bhav) में तेजी आई है, वहीं दुसरी ओर दुनियाभर के बाज़ारों में आज 20 मई को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। आज 20 मई को स्पॉट गोल्ड 0.4 प्रतिशत गिरकर $3,215.31 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है और अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.5 प्रतिशत गिरकर $3,218.40 प्रति औंस पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने की कीमतों (gold prices in international market)में इस गिरावट का कारण डॉलर का थोड़ा मजबूत होना और रूस-यूक्रेन के बीच संभावित युद्धविराम बताया जा रहा है, क्योंकि इसके चले सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग में थोड़ी कमी आई है।

एक महीने बाद ये होंगे सोने के दाम


सोने के दामों (Gold Rate) को लेकर ज्वैलर रविशंकर का कहना है कि इस महीने के आखिर तक सोना गिरावट तो कभी तेजी देख सकता है। सोने के दाम 91 से 95 हजार रुपये के बीच में ही झूलते नजर आ सकते हैं। ग्लोबल मार्केट में कुछ ज्यादा फैक्टर नहीं हैं, जो सोने को प्रभावित करें। 
 

News Hub