Gold Rate : सोने के दामों में एकदम तेजी, इतने बढ़ गए 24 कैरेट गोल्ड के दाम
Gold Rate : सोने के दामों में एकदम से तेजी देखने को मिली है। सोना काफी तेजी से आगे बढ़ा है। सोने के दामों में तेजी से निवेशकों के चेहरे की रोनल लौट आई है। सोने के दाम काफी दिन से गिरने लगे थे। परंतु, अब सोने के दाम बढ़ गए हैं। आइए जानते हैं पूरी रिपोर्ट-

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम में गिरावट का दौर फिर से खत्म होता दिख रहा है। सोने के दामों में एक बार फिर से तेजी आ गई है। सोने के दामों की इस तेजी ने निवेशकों को खुश कर दिया है। सोने के दाम लगातार गिरने के बाद फिर से रोकेट पर सवार हो गए हैं। सोने के बाजार में फिर से हरियाली आ गई है।
क्यों आई सोने में तेजी
फिलहाल सोने के दाम उतार चढ़ाव से गुजर रहे हैं। इस समय सोने के दामों में तेजी का कुछ खास कारण नजर नहीं आता है। टैरिफ वॉर की स्थिति पहले की तरह ही चल रही है। बीच-बीच में ट्रंप और एलन मस्क के नए बयान आ रहे हैं।
जो शेयर बाजारों में नया ट्विस्ट लेकर आ सकते हैं। हो सकता है निवेशक बाजार के लिए इस आपसी खींचतान को गलत मानते हुए बाजार गिरने का अंदेशा जता रहे हो। अमेरिका की ओर से अंतरराष्ट्रीय ट्रेड वॉर जारी है। इससे सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
सोनी ने दिया तगड़ा रिटर्न
2022 के बाद से ही सोने के दामों में निवेशकों की रुचि बढ़ने लगी थी। पिछले 30 महीने में सोने ने 125% का रिटर्न दिया है। इस साल की बात करें तो सोने ने 34% तक का रिटर्न दिया है।
सोने के दामों में इस रिटर्न ने लोगों को काफी मुनाफा दिलाया है। सोने ने 1 साल में 50% तक का रिटर्न दिया है। वहीं इससे पहले 10 साल में सोना 180% तक रिटर्न दे चुका है।
कितने हो जाएंगे सोने के दाम
ब्रोकरेज हाउस गोल्डमैन के अनुसार केंद्रीय बैंक को में सोने की मांग लगातार बढ़ी है। इससे सोने के दाम नई ऊंचाई पर चले जाएंगे। गोल्डमैन का मानना है कि 2025 के आखिर तक सोना 3700 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। अमेरिका में मंदी आई तो यह 3880 डॉलर प्रति औंस पहुंच सकता है।
स्थिति ज्यादा ही खराब होती है तो सोना 4500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। यानी भारत में सोने की कीमत एक लाख 38000 के पास जा सकती है। सोना इस साल के अंत तक 71.5% तक रिटर्न दे सकता है।
इसी प्रकार जेपी मॉर्गन का भी अनुमान सामने आया है। उन्होंने साल के अंत तक सोना 4000 डॉलर प्रति औंस तक होने का अनुमान लगाया है। अमेरिका और चीन व्यापार समझौते के व अमेरिका के टैरिफ के चलते मंदी की आशंका के कारण सोना और बढ़ सकता है।
इतना महंगा हुआ सोना
सोने के दाम 11 जून को 97,337 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ गए हैं। सोना 445 रुपये यानी, 0.46% महंगा हुआ है। सोने के दाम (Gold Rate) यह 2 बजकर 1 मिनट पर दर्ज किए गए हैं। वहीं, आज का सोने का लॉ प्वाइंट 97005 रुपये प्रति दस ग्राम और हाई प्वाइंट 97395 रुपये दर्ज किया गया है। सोना 97,249 रुपये पर खुला था। जोकि कल 96,902 रुपये पर बंद हुआ था।