home page

Gold Rate : 1 दिन में ही सोने की कीमतों में आ गया भारी उछाल, अब इतने हो गए 10 ग्राम सोने के भाव

Gold Rate : गिरावट के बाद सोने दिन फिर से बहुर आए हैं। सोने मे फिर से तगड़ी तेजी देखी गई है। एक ही दिन में सोना इतना बढ़ गया है कि कल जिन्होंने अगले दिन सोना खरीदने की प्लानिंग बनाई होगी वो पछतावा कर रहे होंगे। 10 ग्राम सोना ही लोगों के पसीने निकाल रहा है।

 | 
Gold Rate : 1 दिन में ही सोने की कीमतों में आ गया भारी उछाल, अब इतने हो गए 10 ग्राम सोने के भाव

HR Breaking News (Gold Rate) सोना गहरी डुबकी के बाद फिर से पानी के ऊपर लौट आया है। सोने के दाम इतने बढ़ गए हैं कि निवेशकों ने व आम ग्राहकों ने उम्मीद भी नहीं की होगी। एक ही दिन में इस तेजी ने सभी भविष्वाणियों को फेल करते हुए लोगों को चौंका दिया है। ऐसे में सोना खरीदने से पहले एक बार रेट जरूर जान लें। 

 


एक लाख के आंकड़े पर पहुंच गया था सोना
 

इस साल सोने में अप्रत्यासित बढ़ौतरी देखने को मिली है। सोने के दाम (Gold Rate) कुछ ही दिन में एक लाख के पार चले गए थे। 22 अप्रैल को सोना सर्राफा बाजार में एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट का आंकड़ा पार कर गया था। वहीं, एमसीएक्स पर भी सोने के दाम 99358 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए थे। 

 

फिर मच गया हाहाकार
 

जहां पहले सोने के बढ़ते दामों ने आम ग्राहकों को परेशान कर रखा था, वहीं, दाम गिरने से निवेशकों में हाहाकार मच गया। हालांकि गिरावट ज्यादा बड़ी नहीं आई और आम ग्राहकों की रेंज से सोना फिर भी बाहर रहा। निवाला मुंह तक आकर वापस चल दिया। जी हां, बीते कुछ दिनों से गिरावट का दौर चल पड़ा था।

24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 92 हजार रुपये के करीब पहुंच गई। परंतु साल की शुरुआत में यह कीमत 76 हजार के करीब थी। सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 6500 से अधिक सस्ता हुआ, लेकिन अब फिर से तेजी आ गई है। 

किन कारणों से प्रभावित हो रहा सोना


सोने के दामों को अंतरराष्ट्रीय कारण प्रभावित कर रहे हैं। वहीं, घरेलु बाजार में भी शादियों के सीजन व त्योहारों पर सोना प्रभावित होता है। वहीं, निवेशकों की चाल भी सोने के दामों (Gold Rate) को प्रभावित करती है। 

निवेशक फिर से लौटे
 

सोने में मुनाफावसूली के बाद फिर से निवेशक सोने की ओर आ गए हैं। एक सौदे का मूनाफा लेने के बाद निवेशकों ने अपने पोर्टफॉलियो में फिर से सोना (Gold Rate) रखना शुरू कर दिया है। इससे सोने के दाम बढ़े हैं। सोने की डिमांड बढ़ने से सोना महंगा हो गया है। 

 


एक ही दिन में इतने बढ़ गए दाम
 

सोने की कीमत इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 21 मई को 1645 रुपये बढ़ी है। 24 कैरेट सोने का दाम 95,452 पर पहुंच गए हैं। इसकी कीमत कल 93807 प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 95070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। 18 कैरेट सोना उछलकर 87434 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।  

और कितना बढ़ेगा सोना
 

सोने की कीमत (Gold Rate) में जारी तेजी को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि साल के अंत तक सोना एक बार फिर से लाख रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगा।  विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन के अनुसार इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। ऐसे में तो सोना एक लाख दस हजार को क्रॉस कर जाएगा।