home page

Gold Rate : सोने के दामों में जबरदस्त तेजी, दिसंबर तक इतने होंगे दाम, विशेषज्ञों ने बताए आकड़े

Gold Rate Hike : सोना एक कीमती धातु है। सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोने की बढ़ती कीमतों के बीच इसके भविष्य के भावों को लेकर भविष्यवाणी की जा रही है। साल के अंत तक सोने के दाम कितने हो (Gold Rate Prediction) जाएंगे। इसको लेकर एक्सपर्ट ने अपनी राय दी है। सोने में निवेश करने से पहले इस बारे में जान लेना चाहिए।

 | 
Gold Rate : सोने के दामों में जबरदस्त तेजी, दिसंबर तक इतने होंगे दाम, विशेषज्ञों ने बताए आकड़े  

HR Breaking News (Gold Rate Prediction) सोना ऐसी धातु है, जिसके दाम घटते बढ़ते रहते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एक दाम से ऊपर उठकर उसपर फिर कभी नहीं आते। यानी की सोने के दाम बढ़ते ज्यादा है, घटते कम हैं। जिस तेजी से सोना इस साल बढ़ा है, इसने लगातार नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सोने (Gold Rate) के दाम घटने बढ़ने के कई कारण होते हैं। निवेशकों के लिए सोना पहली पसंद बनकर ऊबरा है। 

 

 

इन वजहों से बढ़ रहा सोना


सोने के दाम बढ़ने का पहला कारण तो यही है कि जब से अमेरिका में सरकार बदली है और ट्रंप का शासन आया है तब से टैरिफ वॉर के चलते अनिश्चितता का माहौल बना है। इस कारण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने (Gold Rate Prediction) के दाम बढ़े हैं। निवेशकों की ओर से सोने में इन्वेस्ट किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ भारत में शादियों का सीजन भी दाम बढ़ने का कारण है।  

भारतीय शेयर बाजार का भी असर
 

देश में एक तरफ शेयर बाजार में निवेशकों के पैसे डूब रहे हैं तो दूसरी ओर सोना (Gold Rate Hike) निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दे रहा है। निवेशकों ने सोने को एक अच्छे विकल्प माना है। भारतीय बाजार में निवेशकों का लाखों करोड़ रुपया डूब गया है। दूसरी तरफ शेयर मार्केट अब भी अनिश्चिता के दौर से गुजर रहा है। इसी बीच सोने (Gold Rate Hike) की कीमतों में बढ़ौतरी जारी है।  

वर्तमान में यह है सोने की कीमत
 

11 मार्च को सोना में बढ़ौतरी के साथ देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,800 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,500 रुपये के ऊपर चल रहा है। एक किलोग्राम चांदी (Gold Rate Prediction) का दाम 98,900 रुपये चल रहा है। 11 मार्च को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 80,660 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,980 रुपये दर्ज किया गया। 

सोन के दाम ऐसे किए जाते हैं तय
 

भारत में सोने की दाम कई कारणों से बदलते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम पर भी भारत में कीमत निर्भर करती है। वहीं, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव पर भी सोने की कीमत (Gold Rate Prediction) निर्भर करती है। देश में परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा सोने की कीमतों में रहता है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है। 

अभी तो और बढ़ेंगे सोने के दाम
 

शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। इसका सोने के बाजार पर तेजी से असर पड़ रहा है। सोने के रेट (Gold Rate Hike) लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक दिन दाम घटते हैं तो दो दिन बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में जीगजैग वे में सोने का ग्राफ चल रहा है और उठता ही चला जा रहा है। सोने (Gold Rate Prediction) में कभी भी बड़ी गिरावट नहीं होती है, इसलिए निवेशकों के लिए सोना एक अच्छा ऑपश्न बन रहा है।  


इंटरनेशनल मार्केट में Gold Rate 
 

इंटरनेशनल गोल्ड मार्केट में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में साल (Gold Rate Prediction) के अंत तक सोने के भाव 3200 डॉलर प्रति औंस जाने का अनुमान है। पहले यह अनुमान 3000 डॉलर प्रति औंस था जो अब बढ़ा दिया गया है। यह सब अंतरराष्ट्रीय पॉलिटिक्स के कारण भी है। 


दिसंबर तक इतने होंगे दाम
 

सोना (Gold Rate Hike) खरीदने का विचार कर रहे हैं तो निवेश का अच्छा मौका है। क्योंकि आने वाले दिनों में सोना और भी रिकॉर्ड तोड़ेग और महंगा होता जाएगा। सर्राफा कारोबारी रोहित बक्सी ने बताया कि सोने की कीमतों का ट्रेंड दिखा रहा है कि यह सितंबर तक तक सोना (Gold Rate prediction) 93 से 94 हजार रुपये प्रति तोला पहुंच सकता है।

इस साल के आखिर यानी दिसंबर तक सोने के भाव 95 हजार रुपये प्रति तोला को पार करने की उम्मीद है। वहीं, कुछ एक्सपर्ट्स का अनुमान तो यह है कि सोने के भाव एक लाख को भी क्रॉस कर जाएंगे।