Gold Rate : सोने के भाव में ऐतिहासिक बढ़ौतरी, एक्सपर्ट ने बताया अगस्त तक कितने हो जाएंगे रेट

HR Breaking News (Gold Rate Hike) : हर दिन सोने के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इस साल कई बार दाम ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड ब्रेक कर चुके हैं। सोना लगातार बढ़ते हुए आम आदमी की पहुंच से (Gold Rate Hike)बाहर होता जा रहा है। शादी विवाह में सोना खरीदने वालों के साथ अब निवेशकों के लिए सोना एक अच्छा विकल्प साबित हो रहा है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम कितने हो जाएंगे।
शेयर बाजार में डूब रहे पैसे, सोने से आस
देश में एक तरफ शेयर बाजार में निवेशकों के पैसे डूब रहे हैं तो दूसरी ओर सोना (Gold Rate Hike) निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दे रहा है। निवेशकों ने सोने को एक अच्छे विकल्प माना है। भारतीय बाजार में निवेशकों का लाखों करोड़ रुपया डूब गया है। दूसरी तरफ शेयर मार्केट अब भी अनिश्चिता के दौर से गुजर रहा है। इसी बीच सोने (Gold Rate Hike) की कीमतों में बढ़ौतरी जारी है।
मार्केट में यह है सोने का दाम
सोने का भाव अलग-अलग शहरों में थोड़ा-थोड़ा अलग है। मध्यप्रदेश में 22 कैरेट सोना 9 मार्च को 78,910 रुपए प्रति तोला चल रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोने के दाम 86,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ऐसे में सोने (Gold Rate Hike) के दामों में बढ़ौतरी साफ दिख रही है। सोने के साथ चांदी के भाव भी बढ़ रहे हैं और 97,320 रुपये किलो पर जा चुकी है। ऐसे में निवेश के लिए सोना एक अच्छज्ञ विकल्प साबित हो सकता है।
बढ़ते जाएंगे सोने के दाम
बाजार में गिरावट का दौर जारी है। इसका सोने के बाजार पर तेजी से असर पड़ता है। वहीं सोने के रेट (Gold Rate Hike) लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इंदौर में 24 कैरेट सोना 86,060 रुपये तोला और इंदौर में चांदी का भाव 97,310 रुपये प्रति 1 किलो चल रहा है। आने वाले दिनों में भी एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि सोने के दाम बढ़ेंगे ही।
अगस्त तक कितना होगा सोने का दाम
इंटरनेशनल गोल्ड मार्केट में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में साल के अंत तक सोने के भाव 3200 डॉलर प्रति औंस जाने का अनुमान है। वहीं, सर्राफा कारोबारी राजेश सिंघल का कहना है कि सोना (Gold Rate Hike) खरीदने का विचार कर रहे हैं तो निवेश का अच्छा मौका है। क्योंकि आने वाले दिनों में सोना और भी रिकॉर्ड तोड़ेग और महंगा होता जाएगा।
सोने की कीमतों का ट्रेंड बता रहा है कि अगस्त तक सोना (Gold Rate prediction) 92 हजार के आसपास चला जाएगा। वहीं, इस साल के आखिर तक सोने के भाव 95 हजार पार कर सकते हैं। वहीं, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि सोने के भाव एक लाख को भी क्रॉस कर जाएंगे। इस साल अब तक सोने के दाम 13 प्रतिशत बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में सोना 80 हजार से कम था, जोकि अब 90 हजार के करीब जा चुका है।