home page

Gold Rate : आ गई रिपोर्ट, अक्तूबर नवंबर तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate : सोने के दाम लगातार बढ़ोतरी के बाद अब कम होने लगे हैं। हाल ही में रिपोर्ट आई है कि 2 महीने बाद सोने के दाम 12 से 15% तक कम हो जाएंगे। परंतु इसके आगे दाम क्या रहेंगे इसको लेकर भी अब एक रिपोर्ट सामने आई है। अक्टूबर नवंबर तक 10 ग्राम सोने का रेट कितना हो जाएगा, आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में-

 | 
Gold Rate : आ गई रिपोर्ट, अक्तूबर नवंबर तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News (Gold Rate) सोना एक कीमती धातु है जिसके दाम रोजाना ही कम ज्यादा होते रहते हैं। सोने के दाम कम होने और ज्यादा होने के पीछे कई कारक हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल और देश में शादी विवाह और त्योहार भी सोने के दामों को प्रभावित करते हैं। रोजाना ही सोने के दाम बदलते हैं। 

 

 

इस साल सोने के दामों में हुई तगड़ी बढ़ोतरी 
 

साल 2025 सोने के लिए कुछ लग रहा है। 2025 में सोने ने 34% तक का रिटर्न दिया है। 1 जनवरी को सोना 76000 प्रति 10 ग्राम के आसपास था जबकि 22 अप्रैल को सोने के दाम 100000 को पार कर गए थे। सोन ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है तो आम आदमी सोने के दाम बढ़ने से परेशान हुए हैं। 

जनवरी से अब तक कितना महंगा हुआ सोना
 

जनवरी से अब जून तक सोना (Sone Ke Rate) 20,983 रुपये महंगा हो चुका है 1 जनवरी से अब जून तक 24 कैरेट सोने के दाम 76,162 रुपए से 21,196 रुपए बढ़कर 97,145 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

इसके साथ ही चांदी भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,268 रुपए बढ़कर 1,05,285 रुपए पर बिक रही है। इससे  पहले बीते वर्ष 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हो चुका था।

सोने के दाम बढ़ने का कारण 
 

इस साल सोने के दाम में बेहिसाब बढ़ौतरी हुई है। वैसे तो हर साल ही सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ते हैं, परंतु इस साल सोने के दाम बढ़ने का कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टैरिफ और अमेरिका की ओर से व्यापार को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए।

इससे दुनिया भर के शेयर बाजारों में हलचल हुई और निवेशकों को डर हुआ कि कहीं उनका पैसा ना डूब जाए। इस वजह से निवेशकों ने अपना पैसा निकालकर मार्केट में सोने में निवेश किया। इससे सोने की मांग बढ़ी और सोने के दाम भी बढ़ते चले गए। 


अक्टूबर नवंबर तक कितने हो जाएंगे सोने के दाम 
 

सोने के दामों (Gold Rate) को लेकर हाल ही में क्वांट म्युचुअल फंड की रिपोर्ट आई है कि अगले दो महीने में सोने के दाम 12 से 15% कम हो जाएंगे। वहीं मध्यम अवधि और लंबी अवधि के लिए फंड ने अपने रिपोर्ट में तेजी का ही अनुमान लगाया है।

इसी को आगे बढ़ाते हुए सर्राफा कारोबारी राजेश सोनी का कहना है कि अक्टूबर नवंबर में देश में त्योहारों का सीजन होता है और सोने की मांग बहुत ज्यादा होती है। इस दौरान शादियों का सीजन भी होता है। जिससे अक्टूबर नवंबर में सोने के दाम (Gold Rate) बढ़कर एक बार फिर से एक लाख के करीब पहुंच जाएंगे। हो सकता है कि एक लाख को क्रॉस भी कर दें।  


हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना
 

आप जब भी सोना खरीद रहे हैं तो सोना खरीदते समय हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें, जिस पर  ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (bureau of indian standard) का हॉलमार्क लगा हुआ हो। बता दें कि सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहा जाता हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक AZ4524 कुछ इस तरह होता है और हॉलमार्किंग (Gold Hallmarking) के जरिए आप सोने के कैरेट का पता कर सकते हैं।