home page

Gold Rate : सोना अभी सातवें आसमान, अगले 2 साल में इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate : सोने के दाम लगातार बढ़त की ओर चल रहे हैं। सोना एक बार फिर से अपने हाई पर जा पहुंचा है। सोने ने 13 जून को नया इतिहास रच दिया है। एमसीएक्स पर पहली बार अगस्त की एक्सपायरी वाला सोना 1 लाख को पार कर गया है। वहीं, सोने के दाम एक ही दिने में दो प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़े हैं। 

 | 
Gold Rate : सोना अभी सातवें आसमान, अगले 2 साल में इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News (Gold Rate)  सोने के दाम इस साल अलग ही जोन में चल रहे हैं। सोने के दाम आधे साल में इनते बढ़ गए हैं किसी ने सोचा भी नहीं होगा। शुक्रवार को जिस हिसाब से सोना बढ़ा है, वह लोगों की आंखें खोल देने वाला है। सोने के बढ़े दामों ने उन भविष्यवाणियों को धता बता दिया है, जो सोने के दाम गिरने के अनुमान लगा रही थीं। 

 


सोने के दामों में क्यों आई तेजी
 

सोने के दामों (Gold Rate) में तेजी के कई कारण देखते हैं। आज दाम बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण इजराइल का ईरान पर हमला माना जा रहा है। वहीं, अमेरिका की ओर से टैरिफ वॉर चल ही रहा है। इसके अलावा यूएसए और चीन के बीच भी खींचतान जारी है।

 

जिससे बाजार में अनिश्चित्ता का माहौल जारी है। इस वजह से निवेशकों ने सोने को सुरक्षित एसेट मानते हुए सोने में निवेश किया है। इससे सोने की मांग बढ़ी है और सोने के दामों में इन्हीं वजहों से तेजी आई है।

 

 

कितने बढ़ गए सोने के दाम 
 

सोने ने साल 2023 में 15 फीसदी का रिटर्न दिया है। साल 2024 में सोने ने 28 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, जनवरी 2025 से अब तक सोना करीब 36 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। अप्रैल में सोने (MCX Gold Rate) ने 12 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

जबकि 2025 में अब तक सोने ने 28 फीसदी का उछाल दिखाया है। सोने की कीमतें 4 साल में 2 गुना हुई है। 2021 में सोने का भाव 52000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था जबकि आज सोने का भाव 100681 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा।

क्या चल रहे हैं सोने के दाम 
 

सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोने के दाम हाल रात 8 बजकर 10 मिनट पर 100450 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। यह कल के मुकाबले 2,058 रुपये यानी  2.09% प्रतिशत ज्यादा है। दिन में सोने के दाम 100403 के रिकॉर्ड स्तर पर जाने के बाद फिर से एक लाख से नीचे आ गए थे।

परंतु, रात को सोना 100681 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। यह कल बंद हुए सोने के दाम  (Gold Rate Hike) से 2289 रुपये ज्यादा है। सोना सुबह 99,500 पर खुला था, जबकि कल सोना 98,392 पर बंद हुआ था। सोने ने एक ही दिन में अपना रिकॉर्ड तोड़ दूसरा रिकॉर्ड बना दिया है। यह दाम एमसीएक्स पर अगस्त के एक्सपायरी वाले सोने के हैं। 

दो साल बाद इतने होंगे सोने के दाम
 

सोने के दाम (Gold Rate) लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। दो साल बाद सोना अलग कीर्तिमान पर पहुंच जाएगा। सोना जिस तरह से अब बढ़ रहा है, इस हिसाब से सोने के दाम आम आदमी की रिच में बिल्कूल नहीं रहेंगे। सर्राफा कारोबारी राहुल वर्मा का मानना है कि इस साल के अंत तक सोना 1 लाख 10 हजार तक पहुंच सकता है। वहीं, दो साल बाद सोने के दाम 1 लाख 60 हजार प्रति दस ग्राम को क्रॉस कर सकते हैं।