home page

Gold Rate : सोने ने लगाई जोरदार छलांग, क्या फिर से 1 लाख पार होंगे रेट, जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold Rate : मई का महीना खत्म होने में बस कुछ ही दिन शेष है  और अभी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का ये सिलसिला जारी है। अगर आप भी आज सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें कि आज  23 मई को सर्राफा बाजार में सोने (Gold Rate) ने जोरदार छलांग लगाई है। ऐसे में कई लोग मान रहे हैं  कि क्या इस साल सोने के रेट एक लाख पार हो सकते हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि  इस बारे में एक्सपर्ट की क्या राय है।

 | 
Gold Rate : सोने ने लगाई जोरदार छलांग, क्या फिर से 1 लाख पार होंगे रेट, जानिए एक्सपर्ट की राय

HR Breaking News (Gold Rate)। इस वेडिंग सीजन के दौरान सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही है।  आज सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही 23 मई को सोना (Gold Rate Updates) फिर महंगा हुआ।

जिस हिसाब से सोने की कीमतें बढ़ रही है, उस हिसाब से एक्सपर्ट अनुमान लगा रहे हैं कि सोना फिर 1 लाख के पार हो सकता है।  ऐसे में निवेशकों की चिंताए बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कब तक सोना 1 लाख के पार जा सकता है।

फिर उछले सोने के दाम


आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट प्रति दस ग्राम सोने के रेट (Delhi Gold Rate) 98,720 दर्ज किए गए हैं। वहीं, देश भर में आज सोने की कीमतों में 490 रुपये की बढ़ौतरी हुई है,  जिसके बाद यह बढ़कर 98060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहे हैं।  इससे पहले 22 मई को इसका भाव 97570 रुपये था।  

अगर बात करें 22 कैरेट गोल्ड की तो आज 22 कैरेट गोल्ड के रेट (22 carat gold rates) में आज 450 रुपये का उछाल आया है, जिसके बाद उसके रेट 89900 रुपये हो गई।  जबकि बीते दिन इनके भाव 89450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे थे।

कितना हुआ 18 कैरेट सोने का भाव


इसके साथ ही 18 कैरेट गोल्ड के रेट (18 carat gold rates) की बात करें तो आज 18 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 370 रुपये की तेजी आई है, जिसके बाद ये 73560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप जब भी सोना (Sone Ka Bhav)खरीदें तो सोने की शुद्धता जरूर जांचनी चाहिए।

बता दें कि सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है।  24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है।  प्योरिटी के साथ-साथ सोने का हॉलमार्क भी जरूर देखना चाहिए। 

चांदी में आया इतना उछाल
 

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी चमक जारी है। आज  23 मई को चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी आई है।  आज 23 मई को बाजार खुलने के साथ चांदी की कीमतों में 1000 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है।

जिसके बाद इसके रेट 101000 रुपये पर पहुंच गए हैं। जबकि बीते दिने इसके रेट 100000 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहे थे।

क्या ओर बढ़ेंगे सोने के भाव


एक्सपर्ट का कहना है कि सोने की कीमतों (Sone Ki Kimat) में दो दिनों से तेजी का दौर बना हुआ है।  सोने के साथ-साथ चांदी भी लगातार बढ़ रही है।  बाजार के ट्रेंड को देख यही लग रहा है कि आगे भी इसकी कीमतों में थोड़ा उछाल आ सकता है। वहीं, अगले दो से तीन महीने में सोना फिर से एक लाख के पार जाने की उम्मीद जताई जा रही है। 

News Hub