home page

Gold Rate : सरपट दौड़ने लगा सोना, इस दिन तक 10 ग्राम सोना पहुंच जाएगा 1 लाख 10 हजार पर

Gold Rate : सोने के दामों में तगड़ी बढ़ौतरी हुई है। सभी गिरावटों के बीच सोने के बाजार में हरियाली छा गई है। सोने के दाम बेहिसाब बढ़े हैं। इस बढ़ौतरी ने लोगों को हैरान कर दिया है। सोने में निवेश करने वाले सोने के दाम बढ़ने से खुश हैं तो दूसरी ओर एक्सपर्ट ने भी बता दिया है कि भविष्य में सोने के कितने दाम रहेंगे। 

 | 
Gold Rate : सरपट दौड़ने लगा सोना, इस दिन तक 10 ग्राम सोना पहुंच जाएगा 1 लाख 10 हजार पर 

HR Breaking News (Gold Rate) कुछ दिन की गिरावट के बाद सोना एक बार फिर से तेजी पर आ गया है। सोने के दाम बढ़कर एक लाख के करीब जा पहुंचे हैं। जल्द ही सोना एक लाख को पार करता दिख रहा है।

 

वहीं, सोने को लेकर एक्सपर्ट ने भी बता दिया है कि सोना कितने दिन में 1 लाख 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जाएगा। 

 

 

फिर से क्यों बढ़े सोने के दाम
 

सोने के दाम (Gold Rate) एक बार फिर से बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण निवेशकों की वापसी माना जा रहा है। एक तरफ टैरिफ वॉर है, जोकि अभी केवल होल्प पर है, खत्म नहीं हुआ है।

 

वहीं, दूसरी ओर सोने से मूनाफा वसूलने के बाद निवेशकों ने फिर से अपने पॉर्टफॉलियो में सोने को शामिल कर लिया है। इस वजह से सोने के दाम दोबारा से बढ़ने शुरू हो गए हैं। 

कितने रुपये बढ़े सोने के दाम
 

सोने के दामों में 21 मई को फिर से तेजी देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से सोने के दाम जारी किए गए हैं। इस अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,645 रुपये बढ़े हैं। सोना एक बार फिर से 95,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एक दिन पहले सर्राफा बाजार में सोना 93,807 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। 

सोना ही नहीं, चांदी भी चमकी
 

सोने के दामों में ही नहीं, चांदी में भी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। चांदी का रेट 1,775 बढ़ा है। यह बढ़कर 97,475 रुपये प्रति किलोग्राम पर चला गया है। एक दिन पहले चांदी का दाम 95,800 रुपये प्रति किलोग्राम था। 21 अप्रैल को सोना 99,100 रुपये पर था। वहीं, 28 मार्च को चांदी 1,00,934 के अपने ऑल टाइम हाई पर थी। 

किस शहर में कितना चल रहा है सोने का दाम 
 

दिल्ली 
22 कैरेट सोने के दाम 89,450
24 कैरेट सोने के दाम 97,570

मुंबई
 

22 कैरेट सोने के दाम 89,300
24 कैरेट सोने के दाम 97,420 

कोलकाता 
 

22 कैरेट सोने के दाम 89,300
24 कैरेट सोने के दाम 97,420

चेन्नई
 

22 कैरेट सोने के दाम 89,300
24 कैरेट सोने के दाम 97,420 

भोपाल 
 

22 कैरेट सोने के दाम 89,350
24 कैरेट सोने के दाम 97,470  

इस साल सोने में यह है रही इतनी
 

इस साल सोना 19,290 रुपये महंगा हुआ है। सोना इस साल 1 जनवरी को 76,162 रुपये प्रति दस ग्राम था। यह अब बढ़कर 19,290 रुपये महंगा हो गया है और यह दाम 95,452 रुपये पर पहुंच गया है।

चांदी के दामों में भी तेजी आई है। चांदी के दाम 86,017 रुपये प्रति किलो से 11,458 रुपये बढ़कर 97,475 रुपये पर पहुंच गई है। 2024 में सोना 12,810 रुपये महंगा (Gold Rate) हुआ था।

इस दिन तक एक लाख दस हजार पर होगा सोना
 

सोने के दामों को लेकर ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन की ओर से बड़ा अनुमान लगाया गया है। उनके अनुसार इसी प्रकार दाम रहे तो सोना जल्द 1 लाख 10 हजार रुपये पर पहुंच जाएगा। सोने के दाम इस वर्ष 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकते हैं। भारतीय मुद्रा के हिसाब से 10 ग्राम सोने के दाम 1 लाख 10 हजार रुपये तक पहुंच जाएंगे।