Gold Rate : लो जी आ गई रिपोर्ट, इस दिन सोना 85 हजार से भी नीचे चला जाएगा
Gold Rate : सोने के दामों को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट आ रही है। सोना एक बार फिर से नीचे आने वाला है। सोने के दाम 85 हजार से भी कम हो जाएंगे। सोने के दामों में यह गिरावट निकट भविष्य में ही संभव दिख रही है। आइए जानते हैं सोने के दामों को लेकर क्या कुछ रिपोर्ट आई है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आने को लेकर रिपोर्ट आ गई है। सोना इस साल इतना गिरेगा, जो निवेशकों ने सोची नहीं होगी। सोने के दाम में तेजी का कारण के कारण बदलने वाले हैं। आइए जानते हैं सोने के दाम कब 85 हजार से नीचे आ जाएंगे और सोना काफी कम हो जाएगा।
इस साल रिकॉर्ड तोड़ रिटर्न दे चुका सोना
इस साल के पहले चार महीने में ही सोने ने निवेशकों को मालामाल कर दिया। जहां दुनिया भर के बाजार गिरावट के दौर से गुजर रहे थे, वहीं सोना इस साल 33 प्रतिशत तक रिटर्न दे गया। सोने के दाम 76 हजार कुछ से साल की शुरुआत में बढ़ने शुरू हुए और कुछ महीने बाद ही सोना 1 लाख को क्रॉस कर गया। अप्रैल महीने में सोने के दाम (Gold Rate) इंटरनेशनल मार्केट में 3,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गए थे। यह सोने का एक रिकॉर्ड था।
आज यह हैं सोने के दाम
5 जून को एमसीएक्स पर सोना 97 हजार के पार चल रहा है। दोपहर 1 बजकर 17 मिनट पर सोने के दाम 97220 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं। यह कल के क्लॉज से 42 रुपये कम हैं।
सोने के दाम (Gold Rate) 0.04% प्रतिशत कम हुए हैं। वहीं सोने का आज का हाईएस्ट प्वाइंट 97380 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। सोना कल 97,262 पर बंद होकर 97,294 रुपये पर खुला था।
12 से 15 प्रतिशत गिर जाएगा सोना
अब सोने के दामों में तगड़ी कटौती होगी। सोने के दाम अगले दो महीने में धड़ाम हो जाएंगे। क्वांट म्यूचुअल फंड की ओर से एक पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार सोने की कीमतें फिल्हाल चरम पर होने की संभावना है। दो महीनों में सोने में तगड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी।
फंड के मुताबिक सोने की कीमत अगले दो महीने में डॉलर के मुकाबले 12 से 15 फीसदी गिर जाएगी। वहीं, इसी को भारतीय मुद्रा के लिहाज से देखें तो सोना 12 से 15 प्रतिशत सस्ता होने में 12 हजार से भी ज्यादा सस्ता (Gold Rate) हो सकता है।
कितने रह जाएंगे सोने के दाम
रिपोर्ट के अनुसार अनुमान लगाकर देखें तो 12 से 15 प्रतिशत की कटौती होने पर सोना (Gold Rate) 85000 रुपये प्रति दस ग्राम से भी नीचे आ जाएगा। फिलहाल सोना 97 हजार से ऊपर चल रहा है। इसको लेकर मीडिया में रिपार्ट्स भी आ रही हैं। वहीं, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म में गोल्ड का आउटलुक पॉजिटिव है।
क्यों गिरेंगे सोने के दाम
सोने के दाम गिरने को लेकर एक्सपर्ट राहुल सोनी का मानना है कि बाजार में अनिश्चित्ता का माहौल खत्म हो रहा है। टैरिफ की धमकियां बार बार आ रही हैं, जो ऐसे ही आती रहीं तो लंबे समय तक बाजार को प्रभावित नहीं करेंगी।
ऐसे में सोने के दाम आगे गिर सकते। सोने के दाम एक बार कम होने शुरू हुए तो निवेशकों में भी मुनाफावसूलने की होड़ लग सकती है और सोने की गिरावट ज्यादा तेज हो सकती है।