Gold Rate : सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, औंधे मुंह गिरे सोने के भाव
Gold Price Today : पिछले कई दिनों से सोना खरीदने वाले ग्राहकों के सोने के भाव ने पसीने छुड़ा रखे थे। अब लगातार गिर रहे सोने के रेट (gold rate down) के कारण ग्राहकों के चेहरे खिल गए हैं। आज फिर सोना खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी यह है कि सोने के दाम फिर से औंधे मुंह आ गिरे हैं। अब ग्राहकों को सस्ता सोना खरीदने का चांस मिल रहा है। आइये जानते हैं 22 व 22 कैरेट सोने के क्या चल रहे हैं दाम।

HR Breaking News - (gold rate today)। सस्ते रेट में सोना खरीदने का इस समय ग्राहकों के पास शानदार मौका है। सोने के भाव (Gold Rate Down) अचानक मुंह के बल गिरे हैं। 20 दिन पहले की ही बात करें तो प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख के पार था, जो लोगों के पसीने नहीं सूखने दे रहा था। अब फिर रेट डाउन होने से सराफा बाजार में रौनक बढ़ी है, हालांकि इससे निवेशकों को झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय व घरेलू स्तर पर सोने के भाव (gold price update) अब हर रोज गिरते दिखाई दे रहे हैं।
इतना हुआ 10 ग्राम सोने का भाव-
सोने के भाव (sone ka bhav) में आज सराफा बाजार के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी से गिरावट देखने को मिली है। वायदा बाजार यानी MCX पर जून की डिलीवरी वाले सोने का रेट 4,185 रुपये (MCX gold rate) प्रति तोला तक गिर गया है। अब यह करीब 92,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 92120 रुपये प्रति 10 ग्राम व 24 कैरेट सोने का रेट 95600 रुपये प्रति तोला है।
पहले से कम हुई सोने की मांग-
टैरिफ वार (tarrif war) पर अब विराम लगता नजर आ रहा है। अमेरिका और चीन ने भी अपने व्यापारिक मतभेद सुलझाने की ओर कदम बढा दिए हैं। अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर वायदा बाजार में भी सोने का रेट (sone ka rate) गिरा है। सोने की मांग घटने से भी सोने के रेट गिरे हैं। हालांकि भविष्य में मांग बढ़ने से रेट फिर बढ़ सकते हैं।
इस कारण से गिरा सोने का भाव -
जैसे जैसे वैश्विक तनाव कम होता जा रहा है, वैसे ही सोने का भाव (gold rate 12 may) गिरने लगा है। वैश्विक तनाव कम होने और डॉलर मजबूत होने से सोने के भाव में गिरावट देखी गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने के कारण भी सोने का रेट (gold price update) कम हुआ है। दुनिया के अलग अलग देशों के बीच चल रहे संघर्ष के बीच सोने के भाव में तेजी आई थी, जो अब तनाव कम होते ही गिरने लगी है।
इस साल सोने ने दिया शानदार रिटर्न -
साल 2025 की शुरुआत से ही सोना अपने असली रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। इसके रेट एकदम से हाई हुए हैं। अप्रैल में तो 10 ग्राम सोना 1 लाख के रेट (gold price today) को भी पार कर गया था। चांदी ने भी इस साल अपनी चमक दिखाई है। 1 किलो चांदी के रेट (silver price today) भी 1 लाख से पार हो चुके हैं। वित्त वर्ष 2025 में सोने ने 33 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है। इसी के चलते लोग सोने में खूब निवेश करने लगे हैं।
ऐसे करें शुद्ध सोने की पहचान -
सोने को खरीदने से पहले इसकी शुद्धता (how to check gold purity) की पहचान जरूर कर लें। महंगी धातु होने के कारण नकली सोना आपको भारी चपत लगा सकता है। असली सोने की पहचान (sone ki pahchan) के लिए गोल्ड हॉलमार्क जरूर देख लेना चाहिए। सोना खरीदते समय हमेशा पक्का बिल लें।
22 कैरेट सोने पर 916 और 24 कैरेट सोने पर 999 का हॉलमार्क (gold hollmark) जरूर देख लें। इसके अलावा चांदी की शुद्धता की भी पहचान करें। कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर शुद्ध सोने-चांदी की पहचान की जा सकती है।