Gold Rate : सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, कीमतों में आई गिरावट, जानिये 22 और 24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट

HR Breaking News : (Gold Rate Today) मार्च की शुरुआत से ही सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने की इन बढ़ती कीमतों का असर सर्राफा बाजार में देखने को मिल रहा है, क्योंकि सोने-चांदी की इन बढ़ती कीमतों ने इस वेडिंग सीजन में सोना खरीददारों की चिंता को बढ़ा दिया है। ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदने की तैयारी कर रहे है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी सामनें आई है। देश के कई बड़े शहरों में सोने की कीमतों में गिरावट (fall in gold prices) दर्ज की गई है। 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों ही कैटेगरी में दाम घटे हैं, जिससे खरीददारों को राहत मिल सकती है। कई लोगो के मन में सवाल है कि क्या यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी, या यह सिर्फ कुछ समय के लिए है? क्या अब निवेश करना सही रहेगा? आइए खबर में जानते है आज 8 मार्च के दिन क्या है सोने के भाव।
दिल्ली
राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमत (gold price today in delhi) में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना ₹87,310 प्रति 10 ग्राम हो गया, जिसमें ₹330 की कमी आई है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹80,050 पर आ गया, जो ₹300 सस्ता हो चुका है। अगर आप दिल्ली में सोना खरीदने की सोच रहे थे, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है!
मुंबई
बॉलीवुड और बिजनेस का शहर मुंबई भी इस गिरावट (gold price today in mumbai) से अछूता नहीं रहा। आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹87,160 हो गया, जो ₹330 कम हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹79,900 पर आ गया, जिसमें ₹300 की गिरावट देखी गई।
लखनऊ
नवाबों के शहर लखनऊ में सोने की चमक (gold price today in lucknow) थोड़ी फीकी हो गई है। यहां 24 कैरेट सोना ₹87,310 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जिसमें ₹330 की कमी आई है। 22 कैरेट सोना ₹80,050 पर पहुंचा, जो ₹300 सस्ता हुआ है। अगर आप कोई ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें।
पटना
बिहार की राजधानी पटना में भी सोने की कीमतों में (gold price today in patna) गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना ₹87,210 प्रति 10 ग्राम हो गया, यानी इसमें ₹330 की कमी आई है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹79,950 हो गया, जो ₹300 सस्ता हुआ है।
जयपुर
गुलाबी शहर जयपुर में सोने के दाम में नरमी (gold price today in jaipur) देखी गई है। 24 कैरेट सोने की कीमत ₹87,310 हो गई, जिसमें ₹330 की गिरावट आई है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹80,050 पर आ गया, जो ₹300 कम हुआ है।
नोएडा
टेक्नोलॉजी और बिजनेस का हब बन चुके नोएडा में भी सोने के दाम(gold price today in noida) कम हुए हैं। यहां 24 कैरेट सोना ₹87,310 और 22 कैरेट सोना ₹80,050 हो गया है। इन दोनों में ₹330 और ₹300 की कमी आई है। अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है।
इंदौर
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने का भाव ₹87,210 हो गया, यानी इसमें ₹330 की कमी आई है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹79,950 पर आ गया, जिसमें ₹300 की गिरावट हुई है।
कानपुर
कानपुर में भी सोने के दाम कम हुए हैं। 24 कैरेट सोना ₹87,310 पर पहुंच गया, जिसमें ₹330 की गिरावट आई है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹80,050 हो गया, जो ₹300 सस्ता हुआ है। अब सोना खरीदना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
गाजियाबाद
NCR का हिस्सा गाजियाबाद भी इस गिरावट से बच नहीं पाया। यहां 24 कैरेट सोना ₹87,310 और 22 कैरेट सोना ₹80,050 हो गया है। दोनों ही दरों में ₹330 और ₹300 की गिरावट आई है।
गुरुग्राम
हरियाणा के गुरुग्राम में भी सोने की कीमत कम हुई है। 24 कैरेट सोना ₹87,310 और 22 कैरेट सोना ₹80,050 हो गया, जिसमें ₹330 और ₹300 की गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप गहने खरीदने की सोच रहे थे, तो यह समय आपके लिए सही हो सकता है।
मेरठ
खेल और इतिहास के लिए प्रसिद्ध मेरठ में भी सोना सस्ता हो गया है। 24 कैरेट सोना ₹87,310 और 22 कैरेट सोना ₹80,050 हो गया, यानी इसमें ₹330 और ₹300 की गिरावट हुई है। अगर आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है।
अहमदाबाद
गुजरात की व्यापारिक राजधानी अहमदाबाद में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना ₹87,210 पर पहुंच गया, जिसमें ₹330 की कमी आई है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹79,950 हो गया, जिसमें ₹300 की गिरावट आई है।