home page

Gold Rate : आ गई खुशखबरी, 2 महीने में इतना सस्ता हो जाएगा सोना

Gold Rate : सोने के दामों में बढ़ौतरी बहुत हो ली है। अब सोने के दाम गिरने वाले हैं। गिरावट भी छोटी मोटी नहीं आने वाली है। सोने के दाम बहुत तेजी से गिरेंगे और सोना एक बार फिर से इतना कम हो जाएगा कि आप लोगों ने सोची नहीं होगी। सोने के दामों में गिरावट से आम लोगों को अब खुशी मिलने वाली है। 

 | 
Gold Rate : आ गई खुशखबरी, 2 महीने में इतना सस्ता हो जाएगा सोना

HR Breaking News (Gold Rate) कीमती धातु सोने की कीमत अब कम होने वाली है। सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आने वाली है। सोने के दाम गिरने से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, निवेशकों को सोना फिर से परेशान करेगा। सोने के दाम बेहिसाब गिरावट का सामना करने वाले हैं। 

 


कितने बढ़े सोने के दाम
 

सोने के दामों में एक बार फिर से बढ़ौतरी हुई है। 2025 की शुरुआत से अब तक सोना 34% तक चढ़ चुका है। इससे यह सभी प्रमुख एसेट क्लास में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बन गया।  सोने के दाम इस बार एक लाख को क्रॉस कर चुके हैं। दिसंबर का फ्यूचर गोल्ड एक बार फिर से 1 लाख को क्रॉस कर चुका है। 

 

 

क्यों बढ़े सोने के दाम
 

सोने के दाम बढ़ने का कारण भी सामने आया है। सोने के दाम अमेरिका चीन के बीच ट्रेड वॉर की आशंका के चलते बढ़े हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध में सोने के दामों को लेकर तनाव बढ़ा है। निवेशकों की सुरक्षित निवेश में दिलचस्पी बढ़ी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से स्टील और एल्युमिनियम पर आयात शुल्क डबल किया गया है। इन्हीं कारणों से बाजार में अनिश्चित्ता आई और निवेशकों ने सोना खरीदा तो सोने की मांग बढ़ी, जिससे सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ गए।  

कम हो गई आभूषण बिक्री
 

सोने के दामों में तेजी का असर सोने के आभूषणों की बिक्री पर भी दिखा है। 16 साल बाद ऐसा हुआ है कि किसी साल की तिमाही में 25 प्रतिशत आभूषण बिक्री कम हुई है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion & Jewellers Association) के अनुसार दो सप्ताह में सोने के दामों में बिक्री औसतन 30% कम हुई है। सोने के आभूषणों की बिक्री 1,600 किलो रह गई है।

आगे क्या होंगी सोने की कीमत
 

कोमर्जबैंक के एनालिस्ट कार्स्टन फ्रिट्श का अनुमान सामने आया है कि अमेरिका का नॉन-फार्म पे रोल डेटा मजबूत आता है, तो फेडरल रिजर्व की ब्याज दर कम हो जाएंगी। इससे सोने की कीमतों पर दबाव बनेगा और सोना गिरेगा। 

 


सोने की गिरावट का होगा दौर शुरू
 

ब्रोकरेज हाउस क्वांट म्यूचुअल फंड की ओर से जून 2025 के फैक्टशीट में कहा गया है कि दो महीने में सोने के दाम 12% से 15% तक कम हो जाएंगे। हाल में दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,500 प्रति 10 ग्राम (बिना 3% जीएसटी) पर है। अगर अनुमानित गिरावट आती है, तो सोना 85,000 के नीचे आ गिरेगा। 

इस वजह से आएगी गिरावट 
 

क्वांट के अनुसार सोने ने अपने हाई को टच कर लिया है। डॉलर आधारित मूल्य में 12 से 15% की गिरावट हो सकती है। हालांकि, मीडियम और लॉन्ग टर्म के नजरिए से सोना पॉजिटिव रिटर्न दे सकता है। इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो के अनुसार कीमती धातुओं को मजबूती मिल सकती है।