Gold Rate Hike : हाईलेवल पर सोना, जानिये अगले 2 महीने में कहां तक पहुंच जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के भाव
Gold Rate Hike : हर दूसरे दिन सोने के दामों में बढ़ौतरी के साथ ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड ब्रेक हो रहा है। सोना इन दिनों अब तक के सर्वाधिक भाव से दौड़ रहा है। आम आदमी की पहुंच से सोना (Gold Rate Hike)बाहर होता जा रहा है। वहीं, निवेशकों के लिए सोना एक अच्छा विकल्प साबित हो रहा है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि अगले दो महीने में सोने के दाम कितने हो जाएंगे। आने वाले दिनों में सोने की दिशा क्या रहेगी।

HR Breaking News (Gold Rate Hike) : जहां एक ओर बाजार में निवेशकों के पैसे डूब रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ सोना निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दे रहा है। निवेशकों ने सोने को एक अच्छे विकल्प के रूप में प्रयोग किया है। भारतीय बाजार में निवेशकों का लाखों करोड़ रुपया डूब चुका है।
वहीं, बाजार में अब भी अनिश्चिता का दौर बना हुआ है। इसी बीच सोने (Gold Rate Hike) की कीमतों में बढ़ौतरी जारी है। ऐसे में सवाल आता है कि सोने के दाम कितने बढ़ेंगे और कहां तक पहुंचेंगे। अगले दो महीने में सोना कहां तक पहुंचेगा।
फिलहाल क्या चल रहा है सोने का भाव
सोने का भाव अलग-अलग शहरों में थोड़ा-थोड़ा अलग है। भोपाल में 22 कैरेट सोने का दाम 9 मार्च को 78,910 रुपए प्रति तोला चल रहा है, जोक 8 मार्च को 78,888 रुपये पर था। वहीं, 24 कैरेट सोने के दाम 86,070 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जोकि एक दिन पहले 86,060 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। ऐसे में सोने (Gold Rate Hike) के दामों में बढ़ौतरी साफ दिख रही है। पहली बार यह बढ़ौतरी नहीं हुई है। सोने के साथ चांदी के भाव भी बढ़ रहे हैं और 97,320 रुपये किलो पर जा चुकी है।
बाजार में उथल पुथल जारी, दामों में भी होती जा रही बढ़ौतरी
सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है और बाजार में गिरावट का दौर भी जारी है। इसका असर सोने के बाजार पर भी तेजी से पड़ रहा है। वहीं सोने के रेट (Gold Rate Hike) लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एमसीएक्स पर भी सोना कुछ गिरावट के बाद रफ्तार पकड़ गया। इंदौर में 24 कैरेट सोना 86,060 रुपये तोला और इंदौर में चांदी का भाव 97,310 रुपये प्रति 1 किलो चल रहा है।
अगले दो महीने में कितने होंगे सोने के दाम
सोने के दाम कई कारकों पर निर्भर करते हैं। इनमें भारतीय शेयर बाजार भी है। शेयर बाजार पिछले 5 महीने से रिकॉर्ड गिरावट से गुजर रहा है तो इसी बीच आने वाले दो महीनों में सोने के भाव कुछ हद तक बाजार पर भी निर्भर करेंगे।
एक्सपर्ट का अनुमान है कि शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिलेगी तो इससे सोने (Gold Rate Hike) के दामों में बढ़ौतरी फिर से होगी। मार्केट से बड़ी संख्या में फॉरेन इंवेस्टर पैसा निकाल रहे हैं। ऐसे में अगले दो महीने दाम बढ़ौतरी की ओर ही जाएंगे।
सोना खरीद का अच्छा मौका
इस कारण इनवेस्टर सोने में पैसा लगा रहे हैं और इंटरनेशनल गोल्ड मार्केट में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। अगर आप सोना खरीदने का विचार कर रहे हैं तो जल्द खरीद लें, क्योंकि आने वाले दिनों में सोना और भी रिकॉर्ड तोड़ेग और महंगा होता जाएगा। सोने की कीमतों का ट्रेंड बता रहा है कि अगले दो महीनों में सोना (Gold Rate prediction) 90 हजार को पार कर जाएगा। वहीं, साल के अंत तक सोने के भाव 95 हजार पार कर सकते हैं। एक लाख से 95 हजार के बीच दाम रह सकते हैं।
सोना खरीदते समय चेक कर लें हॉलमार्क
अगर आप सोना खरीद रहे हैं तो सोने का हॉलमार्क देख लें। सोने का हॉल मार्क (gold hallmarking) नहीं देखोगे तो पछताना पड़ सकता है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की ओर से हॉलमार्किंग को जरूरी कर दिया गया है। ज्वैलरी पर हॉलमार्क के दौरान (gold hallmarking) 4 चीजें होनी चाहिए।
इसमें बीआईएस (BIS) हॉलमार्क (BIS Logo) देख लें जो प्रमाणित करेगा कि ज्वैलरी बीआईएस मानकों के अनुसार निर्मित की गई हो। इसमें 916 (22K) / 750 (18K) / 585 (14K) मार्क देख लें। इसमें कैरेट के हिसाब से मार्क हैं। ज्वैलर का पहचान नंबर (gold hallmarking) जरूर देख लें। यह कोड बता देगा की सोना कहां से खरीदा है।