home page

Gold Rate Hike : नए रिकॉर्ड पर पहुंचा सोने का दाम, एक्सपर्ट्स ने बताया साल के अंत तक कहां होंगे गोल्ड रेट

Gold Rate Hike :सोने के भावों में लगातार बढ़ौतरी होती जा रही है। एक दिन दाम कम होते हैं तो दो-तीन दिन तक लगातार बढ़ते हैं। सोने के भाव बढ़कर एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। सोने (Gold Rate Hike) के दामों में बढ़ौतरी के कई कारण हैं। वहीं, आने वाले दिनों में सोना और नए रिकॉर्ड बनाएगा। एक्सपर्ट्स ने बता दिया है कि साल के अंत तक सोना कहां पहुंच जाएगा। 

 | 
Gold Rate Hike : नए रिकॉर्ड पर पहुंचा सोने का दाम, एक्सपर्ट्स ने बताया साल के अंत तक कहां होंगे गोल्ड रेट

HR Breaking News (Gold Rate Hike) हर दिन सोना नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है। लगातार बढ़ते दामों के बीच निवेशकों के मन में यह भी चिंता रहती है कि कहीं सोने (Gold Rate Hike) का भी तो शेयर बाजार जैसा हाल नहीं हो जाएगा। कहीं, दाम एक दम से गिर तो नहीं जाएंगे।

 

लेकिन, निवेशकों को ये बात ध्यान में रखनी चाहिए कि सोना इस कदर गिरना लगभग असंभव है। कितनी ही बार होता है कि सोने (Gold Rate Hike) के दाम जिन दामों से उठते हैं वो वापस उस दाम पर कभी गए ही नहीं है। वहीं, एक्सपर्ट्स ने भी सोने के दामों को लेकर अनुमान लगाया है। 

 


सोने में निवेश बढ़ा 
 

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी चिंताओं और देश के शेयर बाजार में मचे कोहराम के चलते सोने में निवेश करने वालों की संख्या में बढ़ौतरी हुई है। रोजना सोने (Gold Rate prediction) के दाम बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि सोने के दाम किस हद तक बढ़ेंगे और बढ़ते हुए कहां तक जाएंगे। सोना कहां तक अपनी पहुंच बनाएगा। 

सोने को माना सुरक्षित निवेश
 

सोने की कीमतें इस लिए भी बढ़ रही है क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बड़े फैसले लिए हैं। इससे नई चिंताओं के कारण निवेशकों ने सोने को एक सुरक्षित एसेट्स मानकर इसमें निवेश बढ़ाया है। इसी निवेशे के लिए सोने (Gold Rate prediction) की मांग ने सोने की कीमतों को बढ़ा दिया है। सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़कर 2,990.21 डॉलर प्रति औंस हो गई हैं। यह सोने का रिकॉर्ड स्तर है। इसने सभी रिकॉर्ड धवस्त कर दिए हैं। 

देश में भी बढ़े सोने के दाम
 

होली वाले दिन सोने (Gold Rate prediction) का दाम 88763 रुपये प्रति तोला दर्ज किया गया। यह कल 13 मार्च को 2025 में 87653 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 8 मार्च के मुकाबले दाम 500 रुपये बढ़ गए हैं। यह 8 मार्च को 87323 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

आगे भी बढ़ती जाएंगी कीमत
 

विशेषज्ञों ने आगे भी कीमतों में बढ़ौतरी का अनुमान लगाया है। मैक्वेरी ने अनुमान लगाया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दूसरी तिमाही में सोने की कीमत (Gold Rate prediction) 3,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। पहले अन्य विशेषज्ञों की ओर से अनुमान लगाया जा रहा था कि साल के अंत तक दाम 3000 डॉलर प्रति औंस पहुंच जाएगा, फिर इसे बढ़ाकर 3200 डॉलर प्रति औंस कर दिया गया था। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तगड़ा उछाल
 

सोने के दामों  (Gold Rate prediction) में सिंगापुर में सुबह के कारोबार में स्पॉट गोल्ड 2,988.09 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। यह साप्ताहिक आधार पर 2.7 प्रतिशत की बढ़ी वृद्धि है। वहीं, चांदी भी पांच प्रतिशत तक बढ़ चुकी है। हालांकि वर्तमान में चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। 

देश में सोने की कीमतों का अनुमान
 

अंतरराष्ट्रीय बाजार का सीधा प्रभाव देश में भी सोने की कीमतों पर पड़ता है। देश में सोने (Gold Rate prediction) की कीमतें 1 लाख को क्रॉस कर सकती हैं। सर्राफा कारोबारी विजय वर्मा ने बताया कि सोने की कीमत इस साल के अंत तक 1 लाख के आसपास होगी। वहीं, जल्द ही 24 कैरेट गोल्ड की कीमत प्रति दस ग्राम 90 हजार को क्रॉस कर सकती है। कुछ समय के लिए मांग घटने के बाद फिर से डिमांड बढ़ सकती है।