home page

Gold Rate Hike : सोने की कीमतों में तगड़ी तेजी, इस कारण आया भारी उछाल

Gold Rate Hike :सोने के दामों में दो दिन से तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। गिरावट के बीच इस तेजी ने बहुत लोगों को हैरान कर दिया है। परंतु सोने की इस तेजी के पीछे वाजिब कारण हैं। सोने के दाम अचानक बढ़े जरूर हैं, परंतु इसके कारण पहले के मिले संकेत हैं। आइए जानते हैं कि सोने के दामों में तेजी के क्या क्या कारण हैं। 

 | 
Gold Rate Hike : सोने की कीमतों में तगड़ी तेजी, इस कारण आया भारी उछाल

HR Breaking News (Gold Rate Hike) सोने के दामों में वैसे तो रोजाना ही कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिलता है, परंतु कई बार उछाल और गिरावट इतनी तगड़ी आ जाती है कि लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि सोने के दाम किस कारण से कम ज्यादा हो रहे हैं। इन दिनों सोने के दामों में एक बार फिर से तगड़ी तेजी आई है। आइए जानते हैं इस तेजी के पीछे क्या कारण हैं। 

 


यह चल रहे हैं सोने के दाम


इस समय में भारत में 24 कैरेट सोना (Gold latest rate) 97,910 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आंकड़ों के मुताबिक 22 कैरेट सोने के रेट 89,750 रुपये पर बने हुए हैं और 18 कैरेट सोने की कीमत 73,440 रुपये पर ट्रेड कर रही है।

 

वहीं, ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड (Spot Gold in Global Market)0.7 प्रतिशत से बढ़कर 3,336.43 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो अब तक 9 मई के बाद का सबसे ऊंचाई स्तर है।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना 
 

सोने के दाम बढ़ने के कारणों से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप जब भी सोना खरीदें तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (bureau of indian standard) का हॉलमार्क हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदना चाहिए।

सोने की प्योरिटी के लिए  सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इस कोड को हॉलमार्क (Gold hallmark) यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर AZ4524 कुछ इसी तरह का होता। हॉलमार्किंग के जरिए आप आसानी से कैरेट गोल्ड का पता कर सकते हैं।
 

सोने के दाम बढ़ने का पहला कारण 


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा है कि कमजोर डॉलर ने सोने की कीमतों (Gold Rate) को सहारा दिया है। उन्होंने बताया कि मूडीज की ओर से अमेरिका की सॉवरेन रेटिंग घटाई गई है।

जिस कारण निवेशक चिंता में आ गए। इसलिए निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं। अमेरिका की वित्तीय स्थिति को लेकर अनिश्चितता के चलते निवेशक सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति में निवेश कर रहे हैं। 


 

दाम बढ़ने के पीछे दूसरा कारण 
 

वहीं, मीडिया में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक सौमिल गांधी के हवाले से बताया गया है कि भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी राजकोषीय चिंताओं के चलते ही सोने के दाम (Gold Rate) बढ़े हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने 3300 डॉलर प्रति औंस के स्तर को फिर छू लिया है। 

यह भी है सोने में बढ़ौतरी का कारण 
 

एक्सपर्ट गांधी के अनुसार टैरिफ नीतियों को लेकर अनिश्चितता भी बनी हुई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैक्‍स सुधारों पर भी जल्द वोटिंग होने वाली है। इन्हीं कारणों से निवेशकों में घबराहट है। दूसरी तरफ यूएसए की मुद्रा डॉलर कमजोर हो रही है और सोना बढ़ रहा है।

तीसरे एक्सपर्ट ने बताया तनाव का कारण 
 

मीडिया में कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी-जिंस शोध कायनात चैनवाला के हवाले से भी सोने के दाम बढ़ने के कारण बताए गए हैं। इनके अनुसार सोने की कीमतों (Gold Rate) में ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले की खबरों की वजह से प्रभाव पड़ रहा है।

इन खबरों से भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। इससे सोने की कीमतें बढ़ी हैं। उनके अनुसार व्यापारी अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के बयानों पर ध्यान रख रहे हैं।  

यह है कीमत बढ़ने का कारण 
 

सोने के दाम बढ़ने का प्रमूख कारण वैश्विक अनिश्चितता, कमजोर डॉलर और भू-राजनीतिक तनाव को माना जा रहा है। इसके कारण निवेशक सोने में निवेश कर रहे हैं। आने वाले दिनों में भी सोने की कीमतों (Gold Rate) में तेजी देखने को मिल सकती है।

News Hub