home page

Gold Rate Hike : बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ा सोना, अचानक आई तेजी, 3932 रुपये महंगा हो गया 10 ग्राम सोना

Gold Rate Hike :लगातार आ रही सोने की गिरावट का सिलसिला थम गया है। अब सोने ने फिर से बुलेट ट्रेन वाली रफ्तार पकड़ ली है। सोने के दाम 3932 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गए हैं। सोने में इस बढ़ोतरी ने निवेशकों के चेहरे पर रौनक ला दी है। वहीं आम ग्राहक जो सोने की डुबकी का इंतजार कर रहा था उनके हाथ निराशा लगी है।

 | 
Gold Rate Hike : बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ा सोना, अचानक आई तेजी, 3932 रुपये महंगा हो गया 10 ग्राम सोना

HR Breaking News (Gold Rate Hike) मंगलवार को सोने के दामों में एक बार फिर से तगड़ा उछाल आया है। सोने के दाम 3932 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ बढ़े हैं।

 

 

सोने के दाम बढ़ने से बाजार में फिर से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि सोना एक लाख के पर कब पहुंच जाएगा। सोने के दाम जिस तेजी से बढ़े हैं अगर इसी तेजी से आगे भी बढ़ते रहे तो तीन-चार दिन में ही सोना एक लाख को पार चला जाएगा। 


 

गिरावटों की भविष्यवाणी के बीच आई तेजी 
 

सोने के दामों को लेकर लगातार भविष्यवाणियां सामने आ रही थी कि सोने में अभी गिरावट देखने को मिलेगी। अचानक आई तेजी ने लोगों को चौंका दिया है। सोने के दाम जिस कदर दोबारा से बढ़े हैं उससे निवेशक खुश हैं। सोने के दामों में करीब 5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 


22 अप्रैल को 1 लाख पर पहुंच गया था सोना 
 

देश में सोने के दाम 22 अप्रैल को जादुई आंकड़े एक लाख को पार कर गए थे। यह रेट (Gold Rate Hike) सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने के प्रति 10 ग्राम के थे। वहीं एमसीएक्स पर भी सोना 99358 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

इसके बाद से सोने ने लगातार झटके देते हुए लोगों को परेशान कर दिया था। मई की शुरुआत से ही सोने के दाम गिरने शुरू हो गए थे, हालांकि 23 अप्रैल के बाद से ही हल्की गिरावट आ रही थी। 

आम ग्राहक हुए सोने से दूर 
 

साल 2025 में सोने के लिए लगातार उतार चढ़ाव का दौर रहा है। 16 साल बाद ऐसा हुआ है कि किसी साल की पहली तिमाही में आभूषण खरीद में 25% की कटौती दर्ज की गई हो।

यह साफ दिखाता है कि सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से आम ग्राहक बाजार से दूर हो गए। वहीं 10 साल बाद ऐसा हुआ है कि सोने की खरीद में निवेशकों की संख्या 7 प्रतिशत बढ़ गई। 

क्यों बढ़ रहे सोने के दाम 
 

सोने के दाम बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण टैरिफ और ट्रेड वॉर है। अमेरिका की ओर से लगातार इस पर चर्चा जारी है। अमेरिका ने विश्व के कई देशों पर रिसिप्रोकल टैक्स लगाने का फैसला किया। इसके बाद लिस्ट आई। इस दौरान बाजार में अनिश्चित का माहौल हुआ और सोने की मांग बढ़ गई।

निवेशकों ने सुरक्षित मानते हुए सोने में निवेश किया। इससे मांग बढ़ने से सोने के दाम बढ़ (Gold Rate Hike) गए। अब भी टैरिफ वॉर होल्ड हुआ है लेकिन रुका नहीं है इसी वजह से सोने के दाम बढ़ते जा रहे हैं।

3932 बढ़ गए दाम
 

सोने के दामों में अचानक 4 हजार के करीब की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर 15 मई को सोना 90,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं, 20 मई को सोने के दाम 94822 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चके हैं।

ऐसे में कुछ ही दिनों में सोना 3932 रुपये बढ़ (Gold Rate Hike) गया है। कल के मुकाबले भी सोने के दाम 1404 रुपये बढ़कर 94,701 पर आ गए हैं। यह रात 8 बजकर 55 मिनट पर 1.50% बढ़े हैं।  
 

News Hub