home page

Gold Rate Hike : रॉकेट की रफ्तार से भागा सोना, इस दिन 1 लाख 37 हजार पार पहुंच जाएगा गोल्ड रेड

Gold Rate : लगातार सोने के दाम बढ़ते जा रहे हैं। सोने के दाम घटकर एक बार फिर से रॉकेट की रफ्तार से भागेंगे। लगातार सोने के दामों में तगड़ा उछाल आएगा। सोना (Gold Rate) एक लाख 37 हजार को क्रॉस कर जाएगा।

 | 
Gold Rate Hike : रॉकेट की रफ्तार से भागा सोना, इस दिन 1 लाख 37 हजार पार पहुंच जाएगा गोल्ड रेड

HR Breaking News (Gold Rate Hike) सोने के दामों में फिर से बढ़ौतरी आई है। सोने के दाम रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे हैं। 7वें आसमान पर सोना पहुंच रहा है। एक बार फिर से सोने के दाम में तगड़े उछाल की संभावना सामने आई है। सोना (Gold Rate) 1 लाख 37 हजार के पार पहुंचने वाला है।  

 

 

फिलहाल हाई लेवल पर है सोना
 

फिलहाल सोने के दाम अब तक के हाई स्तर पर चल रही हैं। लगातार सोना नए रिकॉर्ड बना रहा है। दिल्ली 24 कैरेट तोला सोने (Gold Rate Update) के दाम 93,000 रुपये तक पहुंच चुके हैं। वहीं, अब एक रिपोर्ट में एक्सपर्ट ने अनुमान लगाया है कि सोने के भाव में 12,000 रुपये तक की गिरावट आ सकती है। 

पहले सोनो होगा बहुत सस्ता
 

कमोडिटी एक्सपर्ट किशोर नर्ने का अनुमान है कि सोने की कीमतों में कुछ समय के लिए अस्थिरता दिख सकती है। यह अस्थिरता 3,200 डॉलर प्रति औंस के आसपास हो सकती है। वहीं, लंबी अवधि में सोने की कीमतें ऊपर ही जाएंगी। भारतीय रुपये में एक तोला सोने (Gold Rate) की कीमत निकाले तो सोने का भाव 97,800 रुपये के आसपास रह सकता है। यहां से दाम गिर सकते हैं। 

फिर दोम में उछाल भी तगड़ा आएगा
 

एक्सपर्ट ने दाम घटने के पीछे कई कारणों का भी खुलासा किया है। साथ ही आने वाले साल में सोने का भाव (Gold Rate) 1,37,000 रुपये तक भी जा सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच सोने की मांग बढ़ ही रही है, इस वजह से बढ़ौतरी ज्यादा देखने को मिलेगी, लेकिन कम भी होगी। 

कितनी गिरावट का अनुमान
 

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस स्तर से सोना 300-400 डॉलर प्रति औंस यानी 5 से 8% गिर सकता है। इतनी गिरावट आती है तो यह नए निवेशकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका हो सकता है। वहीं, इस गिरावट को रुपये के हिसाब से देखें तो सोने (Gold Rate) के भाव में 25,669 रुपये से लेकर 34,224 रुपये तक की लगभग 28 ग्राम (औंस) सोने में आ सकती है। वहीं, एक तोला सोना 9,200 रुपये से 12,000 रुपये तक गिर सकता है। 

सोना चला जाएगा 1 लाख 37 हजार पार
 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटीज डायरेक्टर और हेड किशोर नर्ने के अनुसार सोने (Gold Rate Hike) के भाव अगले साल 4,000 से 4,500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकते हैं। भारत में आज के डॉलर की कीमत के हिसाब से यह 3,42,240 रुपये से लेकर 3,85,020 रुपये के बीच प्रति औंस होगा। वहीं, एक औंस में 28.34 ग्राम होतें हैं तो भारत में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट 1,22,230 रुपये से लेकर 1,37,500 रुपये तक पहुंच सकता है। 

दाम बढ़ने के कारण


सोने के दाम बढ़ने के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति बड़ी वजह है। वहीं, महंगाई और आर्थिक मंदी का डर भी निवेशकों को सोने (Gold Rate) की ओर लेकर जा रहा है। वहीं, भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से सोना एक सुरक्षित निवेश विकल्प बना हुआ है। वहीं, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी में सोने की हिस्सेदारी बढ़ रही है। इससे सोने की मांग बढ़ी है। 

लंबे समय तक निवेश में रखें सोना
 

वहीं, नर्ने की ओर से निवेशकों को सलाह दी गई है कि पोर्टफोलियो में 5 से 20% तक सोने (Gold Rate) या उससे जुड़े निवेशों को शामिल कर लें। लंबी अवधि के लिए सोना एक अच्छा विकल्प है। सोने में लंबी अवधि में मजबूती ही देखने को मिल सकती है। 

सोने के साथ चांदी में भी चमक 


सोने के साथ ही चांदी की चमक भी बढ़ती जा रही है। चांदी (Silver Rate) में भी शानदार बढ़त देखने को मिल रही है। चांदी की कीमतों के लिए 1,02,000 रुपये से 1,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम का तक चल रही है। यह लंबे समय के लिए 1 लाख 25 हजा रुपये तक जा सकती है। 

निवेशकों के लिए यह है अच्छा मौका


सोने व चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण निवेशकों को इससे लाभ मिल रहा है। निवेशकों को समझदारी से निवेश करना चाहिए, अगर आप सोने (Gold Rate) में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार, किसी भी गिरावट को खरीदारी के मौके के रूप में देखें व लंबे समय के लिए सोने में इन्वेस्ट करें।