home page

Gold Rate Hike : आ गई रिपोर्ट, इतने साल में सोना हो जाएगा 7 लाख के पार

Gold Rate Hike : सोने के दामों में इस साल जो तेजी आई है वो तो सिर्फ ट्रेलर है। कुछ समय में सोने के दाम इतने बढ़ेंगे कि आदमी 10 ग्राम सोना खरीदने से पहले सोचेगा कि गाड़ी ले लें या फिर सोना ही खरीदा जाए। वहीं, धार्मिक अनुष्ठानों और शादी विवाह के लिए बजट और ज्यादा बढ़ाने की जरूरत है।

 | 
Gold Rate Hike : आ गई रिपोर्ट, इतने साल में सोना हो जाएगा 7 लाख के पार

HR Breaking News (Gold Rate Hike) सोने के दामों में इस साल रिकॉर्ड उछाल आया है। परंतु, यह रिकॉर्ड ज्यादा समय नहीं टिकने वाला है। कुछ ही समय में रिकॉर्ड धवस्त होकर जमीन पर आ गिरेगा और सोने के दाम 7वें आसमान पर जा पहुंचेंगे। सोना सात लाख को भी पार कर जाएगा। इसको लेकर एक रिपोर्ट आई है। आइए जानते हैं- 

सोना पहुंच जाएगा 7 लाख 55 हजार पार
 

सोने के दामों (Gold Rate Hike) को लेकर गोल्ड वी ट्रस्ट रिपोर्ट 2025 का अनुमान सामने आया है। सोने के दाम 8,900 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाएंगे। यानी की भारतीय मुद्रा के हिसाब से सोना 7,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएगा। रिपोर्ट अनुसार बढ़ती महंगाई के आधार पर सोने की कीमतें तय हाती है।

 

फिलहाल क्या चल रहे हैं सोने के दाम 
 

देश की राजधानी दिल्ली में सोने के दाम 98 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहे हैं। सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) में लगातार उछाल आया है। इसी बीच सोने की कीमत 8,900 डॉलर यानी 7,55,600 रुपये तक पहुंच सकती है। लिकटेंस्टीन स्थित निवेश और परिसंपत्ति प्रबंधन फर्म इंक्रीमेंटम की गोल्ड वी ट्रस्ट रिपोर्ट 2025 सामने आई है। 

4800 से 8900 डॉलर तक पहुंच जाएगा सोना 
 

रिपोर्ट में दावा है कि सोने (Gold Rate Hike) में यह तेजी कोई छोटी अवधि के लिए नहीं है। लंबे समय तक भी सोने में तेजी देखी जाएगी। कुछ समय में ही सोने के दाम 4000 से 5000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकते हैं। जबकि 2030 तक सोना 8900 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है।   


महंगाई है इसका कारण


रिपोर्ट में कहा गया है कि महंगाई के दौर में पीली धातु इस अवधि में कीमत 8,900 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकती है। हालांकि इस बात का पूर्वानुमान अगले पांच साल में महंगाई (Gold Rate Hike) के रुख पर निर्भर कर रही होगी। मौद्रिक नीति और भू-राजनीतिक गतिशीलता भी सोने की कीमतों पर प्रभाव डाल सकती है।  


निवेशक रखें ध्यान 


रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने की कीमत में तेजी थोड़े समय की बात नहीं है। यह लंबे समय तक चलने वाला रुझान है। इसलिए निवेशकों को इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि निवेशकों को सोने की चाल पर भी ध्यान रखना है। कीमतें कम ज्यादा हो सकती हैं। सोने में अकसर तेजी से बदलाव आ जाता है। 

यह जरूर बात भी जान लें


रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक बाजार और पारिवारिक कार्यालय अपने पोर्टफोलियो में सोने और कीमती धातुओं को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं। ये मात्र 1 प्रतिशत ही सोने जैसी धातुओं में निवेश करते हैं। वहीं वे प्राइवेट इक्विटी, रियल एस्टेट और यहां तक कि नकद को अधिक पसंद करते हैं।

2029 तक ये होगा सोने का दाम


वहीं, गल्फ न्यूज की ओर से भी सोने की कीमतों में तेजी (Gold Rate Hike) का अनुमान लगाया गया है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानते हैं। वहीं, जेपी मॉर्गन की भविष्यवाणी है कि सोने की कीमतें 2029 तक 6,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। सोने में 80% की वृद्धि दर्ज हो सकती है।  

News Hub