Gold Rate Hike : लो जी... सोना फिर गया 1 लाख पार, अचानक हुई तगड़ी बढ़ौतरी
Gold Rate Hike : इस साल तो सोना रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा है। सोने की कीमत एक बार फिर एक लाख को क्रॉस कर गई है। वहीं, चांदी के दामों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने के दाम बढ़ने से निवेशकों की मौज हो गई है, वहीं आम ग्राहकों की पहुंच से सोना दूर चला गया है।

HR Breaking News (Gold Rate Hike) सोने के दाम 22 अप्रैल 2025 को ऐतिहासिक रूप से बढ़ते हुए एक लाख को पार कर गए थे। अब 8 मई को फिर से सोने में जबरदस्त तेजी आई है। सोना एक लाख के आंकड़े को फिर से पार कर गया है। सोने के दाम इस साल 30 प्रतिशत के करीब रिटर्न दे चुक हैं।
आभूषणों के खरीदार हुए कम
देश में सोने की ज्वेलरी की खरीद कम हुई है। इसका प्रमुख कारण सोने के दाम बढ़ना ही है। सोने के दाम एक लाख को पार कर चुके हैं। इसी कारण सोने की ज्वेलरी की खरीद 2025 की पहली तिमाही में ही 25 प्रतिशत कम हुई है।
यह 16 साल में सबसे कम खरीदी है। वहीं, निवेश के लिए सोने की मांग बढ़ी है। दस साल बाद सोने में निवेश के लिए 7 प्रतिशत खरीद बढ़ी है।
क्यों खरीद रहे निवेशक सोना
निवेशकों की ओर से सोना खरीदने का कारण ट्रेड वॉर है। ट्रेड वॉर की वजह से बाजार में अनिश्चित्ता का माहौल उत्पन्न हुआ। इस कारण निवेशकों ने बाजार में अपने पैसे को असुरक्षित मानते हुए सोने की ओर रूख किया। इस वजह से सोने के दाम (Gold Rate Hike) बढ़ते चले गए हैं।
1 लाख के पार पहुंचे सोने के दाम
सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तगड़ी तेजी आई है। पटना के सराफा बाजार में सोना 1,00,000 से अधिक बिक रहा है। वहीं चांदी में भारी गिरावट आई है। मई में सोने के दाम (Gold Rate Hike) काफी उतार चढ़ाव से गुजर रहे हैं।
कितने बढ़े सोने के दाम
सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) में 1,000 रुपये की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की कीमत भी 3,000 रुपये गिरी है। चांदी के दाम गिरने से चांदी के खरीदारों को राहत मिली है। वहीं, सोने के दामों में बढ़ोतरी ने आम ग्राहकों की टेंशन बढ़ा दी है।
यह चल रहे हैं सोने के दाम
8 मई को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,300 रुपये से बढ़कर 98300 रुपये प्रति तोला हो गई है। वहीं, इसमें जीएसटी को जोड़ने पर सोने की कीमत 101249 रुपये प्रति तोला को क्रॉस कर रही है। जीएसटी के बिना 22 कैरेट सोना 91,500 रुपये तोला चल रहा है। 18 कैरेट सोना 76,000 रुपये तोला पर है।