home page

Gold Rate Hike : आ गई रिपोर्ट, 2025 के अंत तक इतने हो जाएगा 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate Hike : सोने के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कभी दाम बढ़ रहे हैं तो कभी घट रहे हैं। हालांकि इस साल दाम बहुत ज्यादा बढ़े हैं, लेकिन कभी-कभी बीच में बड़ी गिरावट भी आई है। इस प्रकार के उतार चढ़ाव के बीच भविष्य में सोने के दामों को लेकर लोगों में चिंता भी बन रही है। 

 | 
Gold Rate Hike : आ गई रिपोर्ट, 2025 के अंत तक इतने हो जाएगा 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News (Gold Rate Hike) फिलहाल जो परिस्थितियों बन रही हैं, उनके हिसाब से सोना लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन आगे सोने के दाम क्या होंगे इसको लेकर भी परिस्थितियों पर ही निर्भर करेगा।

 

 

2025 के अंत तक सोना कितने रुपए का होगा, इसको लेकर भी एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट आ गई है। आईए जानते हैं 2025 के अंत में सोने के कितने दाम होंगे। 


क्यों बढ़ रहे हैं दाम 
 

फिलहाल सोने के दाम (Gold Rate Hike) बढ़ाने के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिका है। अमेरिका की टैरिफ नीति के कारण विश्व भर के बाजारों में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है, इसकी वजह से बाजार में निवेश करने वाले लोगों ने अपना पैसा निकाल कर सोने में निवेश करना सुरक्षित समझा है।

सोने को सेफ हेवन के नाम से भी जाना जाता है। इस वजह से लोगों ने सोने में अपना रुपया लगाया है। पिछले तीन-चार महीने में सोना करीब 30% रिटर्न भी दे चुका है। 


 

भारत में इस वजह से भी बढ़ रहे दाम 
 

देश में सोने ने ऐतिहासिक अंक 1 लाख को टच कर लिया है। एक बार सोना 100000 से ऊपर जाकर फिर नीचे आ गया है। 100000 प्रति तोला सोने की कीमत (Gold Rate Hike) होने पर सभी लोग हैरान रह गए। अर्थशास्त्रियों का मानना था कि साल के अंत तक सोने के दाम 1 लाख होंगे, लेकिन सभी भविष्यवाणी फेल हो गई और तगड़े उछाल के साथ सोना एक लाख को पार कर गया।

भारत में फिलहाल खरमास खत्म हो चुका है जिस वजह से मांगलिक कार्य शुरू हो गए हैं और सोने की मांग बढ़ गई है। माना जा रहा है इसी वजह से सराफा बाजार में सोने की कीमत 100000 को क्रॉस कर गई। आगे भी जल्द सोना रफ्तार पकड़ सकता है। 


 

घट गए ग्राहक 
 

वहीं दूसरी और कुछ सराफा कारोबारियों का कहना है कि बाजार में सोने (Gold Rate Hike) के ग्राहकों में कमी आई है। 30 से 35 प्रतिशत ग्राहक कम हुए हैं। जिन लोगों को शादी विवाह के लिए ज्वेलरी लेनी है वह लोग हल्के गोल्ड की ज्वेलरी ले रहे हैं। सोना लोगों के बजट से काफी दूर होता जा रहा है।

घरेलू बाजार में गिरे सोने के दाम 
 

काफी दिनों से एक और जहां सोने की कीमत (Gold Rate) लगातार बढ़ रही थी, वहीं अब घरेलू बाजार  के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में कटौती देखने को मिल रही है। अगर हम एमसीएक्स की बात करें तो इस हफ्ते एमसीएक्स पर सोने की कीमत 4300 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ अब तक की उच्चतम गिरावट देखने को मिली है। हफ्ते के दौरान सोने की कीमतें 99358 रुपये प्रति 10 ग्राम तक हो गई थी। शुक्रवार को सोने के रेट 95 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए हैं। 


2025 के अंत तक ये होंगे सोने के दाम
 

2025 के अंत तक सोने के दामों (Gold Rate) को लेकर अलग-अलग विशेषज्ञों का अलग-अलग अनुमान है। वहीं, 2025 के अंत तक सोने के दाम काफी हद तक परिस्थितियों पर निर्भर करेंगे। फिलहाल जो परिस्थितियां बनी हुई हैं उनसे सोना आने वाले दिनों में भी बढ़ता ही नजर आ रहा है। 

तीन महीने बाद तगड़ा उछाल
 

ट्रंप सरकार की ओर से 90 दिन के लिए टैरिफ को होल्ड किया गया है लेकिन जब टैरिफ लागू होगा तो फिर से सोने की कीमत एक बार तगड़ा उछाल ले सकती हैं। यानी 3 महीने बाद फिर से सोना उछल सकता है। 


गिरेंगे दाम
 

वहीं, विशेषज्ञ जॉन मिल्स का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम गिर जाएंगे, क्योंकि उस समय तक परिस्थितियों ठीक हो जाएंगी और बाजार में हलचल कम होगी। जिससे निवेशक सोने को बेचकर बाजार की ओर रुख करेंगे और सोने की आपूर्ति अधिक और मांग कम होने से सोने के दाम बड़े स्तर पर गिरेंगे।

फिलहाल यह तेजी बनी रहेगी लेकिन साल के अंत तक उनका अनुमान है कि सोने के दाम 1800 डॉलर प्रति औंस पहुंच जाएंगे। यानी भारतीय मुद्रा में देखे तो सोना गिरकर 56000 रुपये प्रति तोला तक पहुंच सकता है।

बढ़ेंगे दाम
 

इनके उलट गोल्डमैन का अनुमान बिल्कुल दूसरा है। गोल्डमैन कहते हैं कि सोने के दाम (Gold Rate) साल के अंत तक 4000 डॉलर से 4500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकते हैं। ऐसे में भारतीय मुद्रा के हिसाब से सोना 120000 रुपये से लेकर 138000 तोला तक जा सकता है।