home page

Gold Rate Hike : जब भी सस्ता हो सोना खरीदने में ना करें देरी, अगले 3 महीने में इतने हो जाएंगे रेट

Gold Rate Hike : सोना एक कीमती धातु है, जिसके दाम लगातार कम ज्यादा होते रहते हैं। हाल में सोने के दामों में बढ़ौतरी का दौर चल रहा है। सोने के दाम एक लाख का आंकड़ा भी पार कर चुके हैं। फिलहाल दाम कम हुए तो क्या लोगों के लिए सोना खरीदने (Gold Rate Hike) का बेहतरीन अवसर है। आइए जानते हैं सोने के दामों में उतार चढ़ावों के बारे में।  

 | 
Gold Rate Hike : जब भी सस्ता हो सोना खरीदने में ना करें देरी, अगले 3 महीने में इतने हो जाएंगे रेट

HR Breaking News (Gold Rate Hike) सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। सोना कभी गिर रहा है तो कभी सातवें आसमान पर जा रहा है। सोने के दामों में बढ़ौतरी (Gold Rate Hike) के इस लंबे दौर में सोना एक बार फिर कुछ दिन से गिरना शुरू हो गया है।

 

 

ऐसे में सोने की गिरती कीमतें निवेशकों को परेशान कर रही है तो आम ग्राहकों को खुशी दे रही है। वहीं, नए निवेशकों के लिए सवाल उठ रहा है कि क्या अभी सोना खरीदना चाहिए। आइए जानते हैं इसपर एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं।  

 

 

क्या चल रहे हैं सोने के दाम
 

सोने के दामों में एमसीएक्स (MCX) पर गिरावट देखने को मिली है। जून के वायदा भाव में करीबन 600 रुपये की गिरावट आई है। सोना दिन में करीब 2:26 पर सोना 95,411 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था।

वहीं, इसी साल 22 अप्रैल को सोना 99,358 रुपये के अपने ऑल टाईम हाई पर चला गया था। सोना नीचे की तरफ 94,000 के आसपास से तीन बार सपोर्ट लेकर ऊपर जा चुका है। रेजिस्टेंस क्लीयर किए बिना भाव आगे जाना मुश्किल लगता है। 
 


गिरती कीमतें सोना खरीदने का मौका
 

सोने की कीमत गिरती हैं तो यह एक खरीदने का मौका होगा। एक्सपर्ट का कहना है कि सोना गिरावट पर खरीदें, न की बेचें। मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस लिमिटेड ने कहा है कि बाय ऑन डिप्स का व्यू कायम रखें।


कितना महंगा हो सकता है सोना
 

एक्सपर्ट ने निवेशकों को सोने का एक गोल्डन नंबर भी दिया है। लंबे समय के निवेशकों के लिए कहा है कि सोना 1 लाख 6 हजार रुपये रुपये प्रति तोला के स्तर तक जा सकता है। सोना (Gold Rate Hike) आगे महंगा हो सकता है। 
 


खरीदते समय देखें स्पोर्ट जोन
 

एक्सपर्ट का मानना है कि निवेशकों को सोना खरीदते हुए सपोर्ट जोन जरूर देख लेना चाहिए। सोने (Gold Rate Hike) का सपोर्ट टेक्नीकल रूप से 90,000 से 91,000 रुपये प्रति तोला है।

वहीं, सोने का रेजिस्टेंस 99,000 रुपये है। बता दें कि सपोर्ट जोन वह होता है, जिसमें भाव पर डिमांड आएगी। वहीं, रेजिस्टेंस को मतलब यह है कि इस स्तर से ऊपर जाने में सोने को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

तीन माह में सोने के दाम इतने बढ़े
 

सोने चांदी के दामों में 2025 में एक शानदार शुरुआत देखने को मिली। सोना (Gold Rate Hike) 2025 की पहली तिमाही में करीब 18 प्रतिशत बढ़ा। वहीं, सोने के दाम इस साल में भी जारी हैं।

सोने का भाव 3,500 डॉलर तक के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इसके बाद सोने में बिकवाली देखने को मिली और प्राइस गिर गए। 


सोने को लेकर अहम बात 
 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोतीलाल ओसवाल के कमोडिटी रिसर्च में सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी का कहना है कि सोने की मांग और आपूर्ति के कारकों का सीधे तौर पर सोने की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा है।

खासकर इस परिदृश्य में जब बाजार में अनिश्चितताएं मौजूद हैं। लास्ट के कुछ महीनों में कीमतें बढ़ी हैं। इसी कारण सोने की कीमतों में ठहराव नजरअंदाज नहीं हो सकता। 

एक्सपर्ट के अनुसार सोने की कीमतें पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों जा सकती हैं। कई कारक सोने की कीमतों के लिए पॉजिटिव संकेत ला सकते हैं। वहीं, अगर अनिश्चितताओं के बादल छंटते हैं तो बुलियन मार्केट पर सोना दबाव डाल सकता है। इससे सोने की कीमतें बढ़ कम हो सकती हैं। 

अगले तीन महीने में ये होंगे सोने के दाम
 

सोने के दामों को लेकर सराफा कारोबारी राजेश वर्मा का कहना है कि अब तक जिस तेजी से सोना (Gold Rate Hike) बढ़ा है, उसे देखते हुए अगले तीन महीने में सोने में उतार चढ़ाव जारी रह सकता है। उनका मानना है कि अगले तीन महीने में सोना एक लाख के ऊपर ही रहेगा।

News Hub