home page

Gold Rate Hike : क्या इस साल 1 लाख के पार हो जाएगा सोने के भाव, एक्सपर्ट ने बताया कितने बढ़ सकते हैं रेट

Gold Rate updates : मार्च का महीना खत्म होने को है और अभी तक सोने की कीमतों में बदलाव का दौर जारी है। अब पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है और जिस हिसाब से सोने की कीमतों में तेजी आ रही है,  उसे देखते हुए अब कई निवेशकों और आम नागरिकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या सोना (sone chandi ka taja bhav) इस साल 1 लाख के पार जा सकता है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट की इस बारे में क्या राय है।
 | 
Gold Rate Hike : क्या इस साल 1 लाख के पार हो जाएगा सोने के भाव, एक्सपर्ट ने बताया कितने बढ़ सकते हैं रेट

HR Breaking News - (Gold Rate) सोने की कीमतों में तेजी अभी भी बनी हुई है। सोने के इन बढ़ते रेटों ने निवेशकों और आम आदमी की चिंता को बढ़ा दिया है। शुद्ध सोने की बात करें तो इस समय 24 कैरेट वाला सोना सर्राफा बाजार में 90 हजार प्रति 10 ग्राम के आसपास मिल रहा है। एक्सपर्ट ने भी सोने (gold latest rate) के बढ़ते रेटों को लेकर जानकारी दी है। एक्सपर्ट के अनुसार सोना जल्द ही एक लाख के पार जा सकता है। आइए जानते हैं कब तक बढ़ सकते हैं सोने के रेट।


अभी इतने बढ़ सकते हैं दाम


सोने की कीमतों (gold price hike) में लगातार तेजी आने के कई कारण है । एक तो अमेरिका की सत्ता में डोनाल्ड ट्रंप की जब से वापसी हुई है। तब से सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही है। एक एक्सपर्ट का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और अमेरिकी टैरिफ नीतियों के चलते 2025 के पहले छह महीने में सोना 87,000 रुपये से 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रह सकता है। उसके बाद 2025 के दूसरी छमाही में सोने की कीमत बढ़कर 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (kitne badh skte hai sone ke rate) तक पहुंच सकता है यानी की इस वर्ष सोना 1 लाख के पार (today gold rates) जाना संभव नहीं दिख रहा है।


आयात के साथ-साथ मांग में आई कमी


सोने की इन बढ़ती कीमतों (Aaj ka sona chandi ka bhav)से गहनों की मांग प्रभावित हुई है। इन बढते रेटों के चलते सोने का आयात पिछले 11 महीनों मे सबसे नीचले स्तर पर रहा है, जो तकरीबन 2.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे यह पता चलता है कि सोने की मांग  में मासिक आधार पर 14 प्रतिशत और सालाना आधार पर 63 प्रतिशत की गिरावट आई है। भले ही सोने के बढ़ते रेटों (Gold-Silver Price, 30 march) के चलते मांग में कमी आई है, लेकिन निवेश स्थिर बना हुआ है।


केंद्रीय बैंक ने स्वर्ण भंडार में की बढ़ौतरी 


जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि केंद्रीय बैंक अपने स्वर्ण भंडार में बढ़ौतरी को जारी रखेंगे, जिससे कीमतों को ओर बढ़ावा मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, गोल्ड ETF (ETF gold prices rise) ने फरवरी 2025 में 19.8 अरब रुपये का इनफ्लो दर्ज किया, जो कि पहले से अधिक था। पिछले नौ महीनों में दर्ज 14.8 अरब के औसत था। बताया जा रहा है कि सोने की कीमतों में उछाल के लिए कई ग्लोबल फैक्टर जिम्मेदार हैं। 


इन कारणों से बढ़ रहे सोने के रेट-


जिस वजह से सोने की कीमतों में तेजी (rise in gold prices)आ रही है, उसका सबसे बड़ा कारण डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियां हैं। अब ट्रंप 2 अप्रैल से पारस्परिक टैरिफ नीति लागू करने जा रहे हैं। इससे वैश्विक स्तर पर ट्रेड वॉर शुरू हो सकता है और जिसके चलते गोल्ड के दाम में ओर भी तेजी आ सकती हैं। निवेशक भी सोने(sone ka taja rate) में खूब निवेश कर रहे हैं। जब भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उथल-पुथल होती है, तो इससे सोने में निवेश बढ़ता है और  जिसके चलते कीमतें चढ़ जाती हैं।


वैश्विक स्तर पर सोने की मांग का अनुमान-


वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों (global gold prices)को देखे तो एक्सपर्ट  के अनुसार दिसंबर 2025 तक सोने की कीमतें 3,200 से 3,400 डॉलर प्रति औंस के बीच पहुंच सकती है। इसके साथ ही 2025 और 2026 में ब्याज दरों को कम करने के अमेरिकी फेडरल रिजर्व के निर्णय से सोना और भी अधिक आकर्षक निवेश (gold investment)बन सकता है। जिसका फायदा निवेशकों को मिल सकता है। इसलिए ये सोने में निवेश करने का भी अच्छा समय है। जानकारी के अनुसार अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती होती है तो इससे सोने की मांग को बढ़ावा मिल सकता है।