home page

Gold Rate : सोने में कितनी तेजी कितनी गिरवाट, जनवरी 2026 तक इतने हो जाएंगे भाव

Gold Rate : सोने के दामों में जून महीने में भी काफी उतार चढ़ाव आ रहे हैं, एक दिन सोना महंगा हो रहा है तो अगले दिन दाम धड़ाम से गिर रहे हैं। सोने के दामों में लगातार उतार चढ़ाव चल रहा है। सोने के दामों में तेजी के बाद यह गिरावट का दौर चल रहा था, परंतु, 11 जून को एमसीएक्स पर तेजी तो सर्राफा बाजार में गिरावट ही दिखी है। 

 | 
Gold Rate : सोने में कितनी तेजी कितनी गिरवाट, जनवरी 2026 तक इतने हो जाएंगे भाव

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम इस साल लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। आगे सोने के रिकॉर्ड का सिलसिला जारी रहने वाला है। सोने के दामों को लेकर इस साल में आने वाले पड़ावों को लेकर एक रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में क्लीयर हो रहा है कि सोने के दाम आगे चलकर कितने रहने वाले हैं। 

 

 

22 अप्रैल को अपने हाई पर था सोना
 

सोने के दाम (Gold Rate) इस साल 22 अप्रैल को अपने हाई पर थे। इसके बाद सोने के दामों में गिरावट आई है। अभी दो महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन ये रिकॉर्ड नहीं टूटा है। 22 अप्रैल को सोना सर्राफा बाजार में 1 लाख के पार था तो एमसीएक्स पर सोने के दाम 99,358 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए थे। 

 

 

आज का सोने का दाम
 

इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज  24 कैरेट (24K gold rate) वाले सोने का रेट 96055 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं  22 कैरेट सोना 87985 रुपये (22K gold rate) प्रति तोला के हिसाब से ट्रेड कर रहा है।

18 कैरेट सोने (18K gold rate) की बात करें तो यह 72041 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अभी सोने के भाव में और भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार सोने की मांग बढ़ने के कारण सोने का रेट (gold rate 11 june) बढ़ता जा रहा है।


एमसीएक्स पर सोने के दाम
 

आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 9:52 बजे सोने के दामों में तेजी देखने को मिली। 5 अगस्त की एक्सपायरी वाले सोने की कीमत 352 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 97,254 रुपये दर्ज की गई। इससे पहले, मंगलवार को एमसीएक्स गोल्ड की कीमत (Gold Rate) में 500 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी।


इस वजह से बढ़े सोने के दाम
 

वैसे तो कई  कारणों से सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) में तेजी आई है, लेकिन यूक्रेन में रूसी युद्ध के चलते और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आयातित स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ डबल करने धमकी के चलते आज सोने की कीमतों में इजाफा हुआ है, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश (Gold Investment) के लिए सोने की ओर कदम बढ़ाए हैं। 

जनवरी 2026 तक कीतने हो जाएंगे सोने के दाम
 

सोने के दामों को लेकर अभी कई पड़ाव आने वाले हैं। अगले दो महीने में सोने के दाम 12 से 15 प्रतिशत तक गिरने वाले हैं। सोना गिरकर 85 हजार तक आ सकता है। इसको लेकर रिपोर्ट्स आई हुई हैं। वहीं सोने के दाम (Gold Rate) मध्यम और दीर्घकालीन अवधि में बढ़ने वाले हैं। यानी की सोने के दाम सितंबर अक्तूबर में एक बार फिर से 94 से 98 हजार के बीच जा सकते हैं और साल के अंत तक सोना फिर से एक लाख को क्रॉस कर जाएगा। जनवरी 2026 तक सोने के दाम 1 लाख 10 हजार रुपये प्रति तोला तक जा सकते हैं। यह गोल्डमैन का अनुमान है।