Gold Rate : लो जी, अब हो जाओ खुश, सोने के भाव में बड़ी गिरावट
Gold Rate : सोने के दामों में बढ़ौतरी को लेकर जो लोग परेशान थे, उन लोगों के लिए खुशखबरी आ गई है। सोने के दामों की तेजी पर न केवल ब्रेक लगे हैं, बल्कि सोने के दाम रिवर्स में चल पड़े हैं। सोने के दामों की उल्टी गिनती छोटी मोटी नहीं, बहुत बड़ी है। हो सकता है निवेशकों को ये गिरावट रास न आए।
HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में गिरावट का दौर अब चल पड़ा है। सोने के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ गए हैं। एमसीएक्स हो या फिर सर्राफा बाजार, सोने के दाम धड़ाम हो गए हैं। सोने के दामों में गिरावट के कारणों को लेकर भी रिपोर्ट आ गई है।
सोने में निवेश की मांग
एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने (Gold Rate) में निवेश की मांग है। अब संकेत है कि सोना उतने बड़े रिटर्न नहीं देने वाला है। सोने में बड़ी गिरावट आने वाली है। अनिश्चितता खत्म होते ही सोने में मुनाफावसूली बढ़ जाएगी। जिससे सोने के दाम धड़ाम हो जाएंगे।
सोने की चमक फिकी
सोने के दाम (Gold Rate) लगातार बढ़ते हुए सोने की चमक को बढ़ा रहे हैं, परंतु, अब सोने की चमक फिकी पड़ने वाली है। दुनिया के कई देशों में संघर्ष जारी है। सोने की कीमतों (Gold Rate) में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। सोने में अब मुनाफावसूली का संकेत दिखने लगा है।
कितने गिर जाएंगे सोने के दाम
सोने के दामों में (Gold Rate) एक्सपर्ट्स के अनुसार 10 से 15 फीसदी की कटौती होगी। अन्य एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने के दामों में गिरावट के दौर में भाव एक साल के दौरान और भी अधिक गिरने वाले हैं। सोने के दामों में इतने दाम अब इतने ज्यादा नहीं रहेंगे।
क्या कहते हैं सोने के जानकार
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि सोने के कीमतों में लगातार बढ़त जारी है। सोने को आगे तेजी देने के लिए कोई नया कारण नहीं है। उनके अनुसार जो स्थितियां देखने को मिल रही हैं वो पिछले 10-20 साल में पहले नहीं दिखी। मिडिल ईस्ट में भी लड़ाई जारी है और ब्लैक सी में भी संघर्ष चल रहा है।
सोने के दाम हो गए स्थिर
ईरान इजरायल की लड़ाई शुरू होते ही दाम बढ़ने के बाद अब कम या फिर स्थिर हो रहे हैं। इससे संकेत मिल रहा है कि सोने के दामों पर इस युद्ध का ज्यादा असर नहीं दिख रहा है।
एक्सपर्ट का कहना है कि पिछले वर्षों में सोने (Gold Rate) ने निवेशकों को जो डबल डिजिट के रिटर्न दिए थे वैसे रिटर्न अब मिलने आसान नहीं है। सोने में पैसा ज्यादातर निवेश के लिए लग रहा था, अब रिटर्न कम होने से सोने में बिकवाली शुरू हो सकती है।
कब कितने गिरेंगे सोने के दाम
अजय केडिया के हवाले से मीडिया में रिपोर्ट है कि एक या 2 महीने में सोने के दाम (Gold Rate) 8 से 10 प्रतिशत गिर सकते हैं। वहीं, आने वाले एक साल में सोने के दाम 2750 से 2800 डॉलर प्रति औंस यानी भारत के हिसाब से करीब 75-80 हजार रुपये प्रति दस ग्राम आ सकते हैं।
वहीं, परिस्थितियां ठीक होने पर सोने के दाम गिरकर 2400 डॉलर प्रति औंस तक भी आ सकते हैं। अब सोने के दाम (Gold Rate) 3400 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। यहां से सोने के दाम 17 से 30 प्रतिशत कम हो सकते हैं।
सिटी बैंक की भी आई रिपोर्ट
सोने के दामों को लेकर सिटी बैंक की भी रिपोर्ट आई है। सिटी बैंक ने भी सोने को लेकर अपने अनुमान घटा दिए हैं। सिटी बैंक 3 महीने के लक्ष्य को 3500 डॉलर प्रति औंस से घटाकर 3300 डॉलर प्रति औंस पर ले आया है।
6 से 12 महीने का लक्ष्य 3000 डॉलर से घटाकर 2800 डॉलर कर दिया गया है। मतलब एक साल में सोना 17 प्रतिशत सस्ता हो जाएगा।
