home page

Gold Rate : अब नहीं मिलेगा सस्ता सोना, सरकार ने लगाया बैन

Gold Rate :सोने के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं। हर जगह सोने के दामों में अंतर भी है। इसी बीच सस्ता सोना लेने का रास्ता भी बंद हो रहा है। सरकार के बैन के बाद अब सस्ता सोना नहीं खरीद नहीं पाएंगे। 

 | 
Gold Rate : अब नहीं मिलेगा सस्ता सोना, सरकार ने लगाया बैन

HR Breaking News (Gold Rate) देश में सोने के दाम लगातार कम ज्यादा हो रहे हैं। इस साल सोने के दाम बहुत ज्यादा बढ़ गए। इसी बीच बहुत से लोगों ने सस्ते सोने का जुगाड़ निकाला, लेकिन अब वो भी बंद हो गया है। सरकार ने इसपर बैन लगा दिया है। 

 

 

देश में क्या चल रहे हैं सोने के दाम 


आज फिर सोने की कीमतों में गिरावट (Gold price fall) देखी जा रही है। MCX पर सोने की कीमतों में 302 रुपए की गिरावट देखने को मिल रही है। इसके बाद सोने की कीमत 92995 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

 

यही हाल चांदी का है। चांदी की कीमतों (Silver price today) में 328 रुपए की गिरावट देखी जा रही है। इसके बाद चांदी की कीमत 95125 प्रति  किलोग्राम हो गई है।

 

कमोडिटी बाजार में कच्चा तेल 65 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर सपाट रहा, जबकि सोना 15 डॉलर गिरकर 3,225 डॉलर के पास आ गया। घरेलू बाजार में सोने की कीमत (Sone ki kemat) 800 रुपए चढ़कर 93,300 रुपए के पास पहुंची और चांदी 125 रुपए बढ़कर 95,400 के ऊपर बंद हुई।

यहां से सीधा सोना नहीं ला सकेंगे
 

बहुत लोग देश में सोने की बढ़ती कीमतों के बीच सस्ते सोने (Gold Rate) के लिए दुबई का रुख कर रहे थे। दुबई से अब सीधा सोना लेकर नहीं आ सकते हैं। सरकार ने अब कुछ नियम बनाए हैं। इसके लिए अब सरकार की ओर से चुनी गई एजेंसियों से ही संपर्क करना होगा।

सोने चांदी के आयात पर नए नियम लागू
 

दुबई से सोना लाना आसान नहीं रहा है। भारत सरकार की ओर से सोने और चांदी के आयात पर कुछ नए नियम लगाए गए हैं। यह नियम उन चीजों पर लागू होंगे जो पूरी तरह से बनी हुई नहीं हैं, आधी बनी हुई हैं या पाउडर के रूप में हैं। बता दें कि इस प्रकार के सोने के (Gold Rate) ज्यादातर इस्तेमाल इंडस्ट्री में होता है।

अब यह सोना डायरेक्ट नहीं आ सकेगा, इसके लिए कुछ खास एजेंसियां ही आयात कर पाएंगी। इसके लिए परमिट लेना होगा और परमिट वाले ही इसे ला सकेंगे। दुबई से सीधा सोना लाने पर रोक लग गई है।  

बजट में ये कही गई थी बात
 

सरकार की ओर से इस बजट में कोड बदलने की बात हुई है। बता दें कि एचएस कोड एक नंबर होता है। इससे यह जानकारी हो जाती है कि कौन सी चीज आयात की जा सकती है या निर्यात हो सकती है।

सरकार की ओर से सोना डोरे, चांदी डोरे और 99% से ज्यादा प्लैटिनम वाली चीजों के लिए नए कोड बनाने की बात कही गई थी।

लोग उठा रहे थे गलत फायदा
 

पुराने नियमों का कई लोग गलत फायदा उठा रहे थे। वह दुबई से 99% सोना लेकर आते थे। उसे प्लैटिनम बताकर कम टैक्स दिए जाते थे। भारत और यूएई (UAE) के बीच हुए समझौते में कुछ चीजों पर टैक्स में छूट मिलती है और ये लोग उसी का फायदा उठा रहे थे।

अब यह गड़बड़ी रोकने के लिए प्लैटिनम के लिए एक नया एचएस कोड बनाया गया है। अब केवल वो प्लेटिनम ही सस्ता मिलेगा, इसमें 99 प्रतिशत या उससे ज्यादा प्लैटिनम होगा। अन्य प्रकार के प्लैटिनम के आयात को बैन कर दिया गया है। अब इससे सोने को प्लेटिनम बता लाने का रास्ता भी बंद हो जाएगा।
 

News Hub