Gold Rate : गिरावट की भविष्यवाणी फेल, एक झटके में इतने बढ़ गए सोने के दाम
Gold Rate : सोने के दामों में एक बार फिर से तेजी आई है। सोने के दाम गिरावट की भविष्यवाणियों के बीच तगड़े उछाल के साथ बढ़े हैं। सोने के दामों में बढ़ौतरी ने आम लोगों को फिर से परेशान कर दिया है। सोना इस साल 16 जून के बाद से गिरावट पर था। परंतु, 22 जून को सोने में फिर से तेजी आई है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में तगड़ा उछाल आया है। सोना ही नहीं, चांदी को भी पर लग गए हैं और चांदी के दाम तेजी से बढ़ने शुरू हो गए हैं। चांदी के दामों में तेजी ने निवेशकों को चांदी की ओर भी आकर्षित किया है। आइए जानते हैं कि 22, 24 कैरेट सोने के क्या दाम चल रहे हैं।
सोना चांदी के गहनों की बढ़ी डिमांड
सोने और चांदी के दाम (Gold Rate) बढ़ने का कारण सोने चांदी के आभूषणों की डिमांड बढ़ने को माना जा रहा है। सोने के दाम मांग के साथ बढ़ गए हैं। दोनों कीमती धातु अपने हाई स्तर पर चल रही हैं। सोने चांदी के दामों में आई तेजी से निवेशकों को लाभ हुआ है।
कितने हो गए सोने के दाम
देश के बड़े सर्राफा बाजार जयपुर में 22 जून को सोना और चांदी के दाम काफी बढ़ गए हैं। सोने और चांदी के दामों में बढ़ौतरी का कारण इनकी मांग को बताया जा है। प्योर गोल्ड की कीमत में 400 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। बढ़ौतरी के बाद सोना 101,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
इसी प्रकार चांदी के दामों में हजार रुपये की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। चांदी 1,09,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुकी है। आभूषण विक्रेतओं का मानना है कि आगे भी सोने चांदी में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। 6 जुलाई को देवशयन एकादशी के बाद मांगलिक काम रुक जाएंगे। जिसके बाद सोने चांदी के दामों पर ब्रेक लग सकते हैं।
दो सीजन के मुकाबले बढ़ी सोने चांदी की मांग
सोने चांदी के दामों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। सोने के दाम (Gold Rate) अपने हाई पर चल रहे हैं। वहीं, आभूषण कारोबारी पूरणमल सोनी का ने बताया कि पिछले दो सीजन के मुकाबले इस सीजन में सोने चांदी की मांग ज्यादा बढ़ी है। डिमांड भी सोने के दामों को बल दे रही है।
कल आई थी 400 रुपये की गिरावट
सोने के दाम आज 400 रुपये बढ़े हैं तो कल सोने के दामों में 400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। सोने के दाम 1,01,600 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं। जेवराती सोने में भी तेजी दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोना भी 400 रुपये ही बढ़ा है। इसके भाव 95,300 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं।
चार माह तक लगेगी सोने पर लगाम
सोने के दामों में 6 जुलाई तक उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। इसके बाद 6 जुलाई को देवशयन एकादशी से मंगलिक कामों पर प्रतिबंध होगा। इससे सोने चांदी दामों पर 4 महीने तक लगाम लग जाएगी। इसके बाद 1 नवंबर के बाद ही मांगलिक कार्य शुरू होने पर सोने की मांग बढ़ेगी। चार महीने तक दाम तेजी से गिर सकते हैं।