home page

Gold Rate : मई 2026 तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate :सोने के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। देश में सोने की कीमतें कभी ज्यादा गिर रही हैं तो कभी रॉकेट की रफ्तार पकड़ रही हैं। मई की शुरुआत सोने की कीमतों में गिरावट के साथ हुई है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आगे सोने के दाम क्या रहेंगे। आईए जानते हैं।

 | 
Gold Rate : मई 2026 तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट 

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम रोजाना बदलते रहते हैं। इस साल सोने के दामों में बेहिसाब बढ़ौतरी हुई है। सोने के दामों में बढ़ौतरी ने लोगों को परेशान कर दिया।

 

 

वहीं, अप्रैल के अंत से सोने के दाम गिरने शुरू हो गए, जिससे लोगों को राहत मिली। आम ग्राहकों में रौनक आई तो निवेशकों की चिंता बढ़ गई। 

 


गिर गई ज्वेलरी की खरीद


सोने के दाम बढ़ने से बाजार से ग्राहकों ने दूरी बनाई है। बाजार से आम खरीदारों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार 2025 की पहली तिमाही में सोने की खरीद में 25 प्रतिशत की कटौती आई है।

 

यह कटौती ज्वेलरी खरीद के मामले में है। वहीं, निवेश के लिए सोना (Gold Rate) बढ़ गया है। सोने के निवेश में 7 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। ज्वेलरी खरीद 16 साल में सबसे कम हुई है तो वहीं, निवेशकों में दस साल बाद सबसे ज्यादा रूची दिखी है। 

एक लाख से धड़ाम से गिरा सोना


सोने के दाम इस साल एक लाख पर चले गए थे। 22 अप्रैल को सोने के दाम एक लाख को क्रॉस कर गए थे। वहीं, एमसीएक्स पर भी सोने की कीमत 99 हजार को क्रॉस कर गई थी, लेकिन इसके बाद से सोने की कीमत काफी गिरी हैं। सोने के भाव (Gold Rate) में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना 7 हजार रुपये तक सस्ता हो गया है। 

क्यों गिरे सोने के दाम


सोने के दाम गिरने के पीछे ट्रेड वॉर को लेकर सुलह माना जा रहा है। अमेरिका के रूख में नरमी आई है। चीन और अमेरिका दोनों देश कभी भी आपसी व्यापार शुरू कर सकते हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार व एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में कटौती आ रही है। बाजार की तरफ निवेशक लौट रहे हैं। 

यह चल रहे हैं सोने के दाम


अगर हम एमसीएक्स पर सोने की वर्तमान कीमतों की बात करें तो यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 92,700 रुपये है। यह अपने उच्चतम स्तर से 6658 रुपये सस्ता हो गया है। सोने की रिकॉर्ड (Gold Rate) कीमत 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 3240.88 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ है। वहीं, कोमेक्स गोल्ड के रेट 3257 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ है। 

मई के अंत तक यह रहेंगे दाम


कमोडिटी मार्केट के एक्‍सपर्ट्स कहना है कि सोने के दाम अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के ठंडा हो गया है। इससे सोना गिर गया है। अमेरिका चीन पर टैरिफ वॉर कम हुआ है। डॉलर भी काफी मजबूत हुआ है। वहीं, टैरिफ को 90 दिन तक होल्ड किया गया है।

इससे सोने की कीमत ज्यादा नहीं बढ़ने वाली है। सोने के दाम 92000 से 94500 रुपये तक ही रह सकते हैं। कुछ बड़ी बढ़ौतरी और बड़ी गिरावट की संभावना मई के अंत तक कम ही दिख रही है।