home page

Gold Rate : जनवरी 2026 तक इतना हो जाएगा 24 कैरेट सोने के भाव

Gold Rate : 2025 में सोने ने लगातार रिकॉर्ड बनाए हैं। सोना पहली तिमाही में ही पिछले साल से लगभग दोगुना रिटर्न दे चुका है। कुछ दिन की गिरावट के बाद सोने ने फिर से तेजी पकड़ ली है। सोना एक ही झटके में करीब दो प्रतिशत तक बढ़ रहा है। सोने (Gold Rate) में फिर से आई तेजी ने चर्चाओं का माहौल बना दिया है। वहीं, जनवरी 2026 तक सोने के कितने दाम होंगे, इसको लेकर भी एक्सपर्ट के व्यूज आ गए हैं।

 | 
Gold Rate : जनवरी 2026 तक इतना हो जाएगा 24 कैरेट सोने के भाव

HR Breaking News (Gold Rate) सोना एक कीमती धातु है, इसको कई कारक प्रभावित करते हैं। सोने के दामों में रोजाना ही उतार चढ़ाव आता है। इन दिनों सोने ने कई रिकॉर्ड रच दिए हैं। 2025 सोने के लिए अलग ही साल साबित हो रहा है।

 

सोने में 10 साल बाद निवेशकों की ऐसी रूचि देखने को मिली है। वहीं, 2026 तक सोना और भी रिकॉर्ड बनाएगा और कीमतें बढ़ने के संकेत हैं। 

 

 

 

क्यों बढ़ रहा है सोना


सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने के पीछे अंतरराष्ट्रीय कारण है। अब तक का सबसे प्रमुख कारण ट्रंप के टैरिफ वॉर को माना जा रहा है। यूएसए के इस कदम से दुनियाभर के बाजारों में अनिश्चित्ता का माहौल उत्पन्न हुआ है।

जिस कारण निवेशकों ने बाजारों को छोड़कर सोने का रूख किया है। इसी वजह से सोने के दामों में तेजी देखने को मिली है। सीधा सा मार्केट का फॉर्मूला देखें तो डिमांड बढ़ने से दाम बढ़े हैं। 

बीच में आई गिरावट


सोने के दामों ने इस साल गिरावट को भी फेस किया है। सोना इस साल 22 अप्रैल को अपने हाई लेवल पर था। इसके बाद सोने के दामों में फिर गिरावट दर्ज की गई। 22 अप्रैल को सोना सर्राफा बाजार में 1 लाख को क्रॉस कर गया था।

इसके बाद सोने (Gold Rate) ने गहरी डुबकी लगाई और 8 प्रतिशत तक दाम गिर गए। इस गिरावट का कारण टैरिफ वॉर में नरमी व मुनाफावसूली माना गया।

फिर से क्यों आई सोने में तेजी


सोने के दामों में फिर से तेजी आ चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि एक तो डॉलर कमजोर हो रहा है, दूसरा ट्रंप के टैरिफ के निर्णय पर वोटिंग होनी है, जिससे बाजार के खिलाड़ी वहां, नुकसान होने से डर रहे हैं और फिर से सोने की ओर लौट आए हैं। दूसरी ओर सोने में मूनाफालेने के बाद फिर से लॉ प्वाइंट पर निवेशकों ने सोना (Gold Rate) खरीदा है। 

यह चल रहे हैं एमसीएक्स पर सोने के दाम 
 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर जुलाई कॉन्ट्रैक्ट गोल्ड के रेट 824 रुपये या 0.87 प्रतिशत बढ़कर 95,665 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। इसमें 10,627 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसके साथ ही ग्लोबल लेवल पर न्यूयॉर्क में गोल्ड फ्यूचर के रेट (gold futures rates) 0.88 प्रतिशत बढ़ गए हैं।

इसके बाद यह बढ़कर 3,319.18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, चांदी की बात करें तो फ्यूचर मार्केट में चांदी के वायदा भाव (silver futures price)में भी 522 रुपये की तेजी आई है, जिसके बाद इसके रेट 97,810 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहे हैं।

सराफा बाजार में सोने के दाम
 

सर्राफा बाजार में आज 21 मई को 24 कैरेट सोने के रेट (24 carat gold rates)में 1645 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, चांदी की चमक भी 1675 रुपये चढ़ी है।  सोने की कीमतों में  1645 रुपये की बढ़ौतरी के बाद 24 कैरेट सोना बिना जीएसटी के 95452 रुपये के रेट पर ट्रेड कर रहा है और चांदी अब 97475 रुपये पर पहुंच गई है।

जनवरी 2026 तक इतने का हो जाएगा सोना
 

सोने के दामों (Gold Rate) में जिस प्रकार की तेजी देखी जा रही है, इसके अनुसार अनुमान लगाते हुए सर्राफा कारोबारी पंकज सोनी ने अनुमान लगाया है कि जनवरी 2026 तक सोना एक लाख 10 हजार के पास पहुंच जाएगा। सोने के दामों को लेकर ऐसा ही अनुमान गोल्डमैन की ओर से भी लगाया गया है। 

News Hub