home page

Gold Rate Today : 82000 रुपये तोले के पार पहुंचा सोना, चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price Update : पिछले साल भी सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। और इस साल की शुरूआत से भी सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। गोल्ड 82 हजार रुपये तोले से भी महंगा हो चुका है। ऐसे में यदि आप ज्वैलर्स के पास जाने की सोच रहे हैं तो आज का लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें। 

 | 
Gold Rate Today : 82000 रुपये तोले के पार पहुंचा सोना, चेक करें अपने शहर का ताजा रेट 

HR Breaking News - (ब्यूरो)।  देश में त्योहारी सीजन (Festive season) और शादी के सीजन के खत्म होने के बाद भी सोने के दामों में लगातार रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। आज सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Latest rate) में हल्की गिरावट आई है। आईये जानते हैं कहां तक पहुंचे 18 से 24 कैरेटे सोने का भाव।

भारतीय बाजार हुआ कमजोर


वैश्विक बाजार में पिछले कुछ समय से मंदी का दौर चल रहा है। अब वैश्विक मंदी (Global recession) का असर भारतीय बाजार (Indian Market) पर भी देखने को मिल रहा है। भारतीय बाजार में मंदी के चलते सोने के भाव भी कम हो रहे है। आज सुबह बाजार खुलने पर सोने के भाव फ्लैट थे। उसके बाद कल के दामों पर सोना का चल रहा था। बाद में भारतीय बाजार में मंदी होने के चलते सोने के दामों में गिरावट आ गई। 


ट्रंप के फैसलों से आई वैश्विक बाजार में मंदी


अमेरिका में हाल ही में राष्ट्रपति पद के चुनाव संपन्न हुए है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दोबारा से राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने राष्ट्रपति बनते ही पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन के 50 से ज्यादा फैसलों को तत्काल प्रभाव से बदला है। ऐसे में ट्रंप के फैसलों और अमेरिका की पीएमआई रिपोर्ट (PMI report) के इंतजार में वैश्विक बाजार (international Market) में मंदी चल रही है। पूरे बाजार में अमेरिका की नई पॉलिसी का इंतजार हो रहा है। 

देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव - 


देश की राजधानी नई दिल्ली (Gold Price In Delhi) में 24 कैरेट सोने के दाम 82,240 और 22 कैरेट सोने के दाम 75,390 रुपये प्रति 10ग्राम है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी के नाम से मशहूर मुंबई (Gold Price in Mumbai) में 24 कैरेट सोने के दाम 82,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत 75,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 


चेन्नई और कोलकता में ये है सोने के दाम


चेन्नई (Gold price in Chennai) में भी सोने के दामों में गिरावट आई है। वहां पर 24 कैरेट सोने के दाम 82,080 और 22 कैरेट सोने के दाम 75,240 रुपये प्रति 10ग्राम है। 


वहीं, कोलकता (Gold Price in Kolkata) में 24 कैरेट सोने के दाम 82,080 और 22 कैरेट सोने के दाम 75,240 रुपये प्रति 10ग्राम है।

चांदी की कीमतों में गिरावट 

सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी भारी गिरावट आई है। चांदी (Silver Price Update) के दाम आज 96,400 रुपये प्रति किलो हो गए है। पिछले कई महिनों से सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी लगातार तेजी आ रही थी। चांदी के दामों में शुक्रवार को ठहराव देखने को मिला था। निवेश की कमजोर डिमांड चांदी के दामों को स्थिर बनाए हुए है।