Gold Rate Today : सोने ने लगाई छलांग, जानिये आने वाले दिनों में कितना महंगा होगा गोल्ड
Gold Price Today : आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। पिछले दिनों की बात करें तो पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी। ऐसे में जो भी लोग सोने की खरीदी (Gold Buying Tips) करने का प्लान कर रहे थे, उनकी परेशानी बढ़ सकती है। वहीं निवेशकों को सोने की कीमत बढ़ने की वजह से लाभ हो रहा है। आइए जानते हैं आज सोने की क्या कीमत चल रही है।
HR Breaking News - (Gold Rate)। पिछले काफी समय से सोने की कीमतों मे गिरावट देखी जा रही थी, वहीं अब एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। सोने की कीमतों में तेजी का ये दौर आने वाले समय में भी बना रहने वाला है।
गोल्ड एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतों (Sone ki kemat) में ये तेजी बरकरार रहने वाली है। आज मंगलवार 5 अगस्त को सोना महंगा हुआ। सोने का भाव हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में सोने का भाव 1000 रुपये तक महंगा हुआ है।
सोने की कीमत में आया हजार रुपये का उछाल-
आज मंगलवार 5 अगस्त को सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। सोने की कीमत फिलहाल हरे निशान पर कारोबार करती दिख रही है। कल की तुलना में सोने की कीमत (Sone ki kemat) 1000 रुपये तक महंगी हो गई है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार जैसे राज्यों में सोने का लगभग एक ही भाव है।
आज इस रेट मिल रहा है चांदी-
अगर चांदी की कीमतों के बारे में बात करें तो देश बड़े राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,12,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता नजर आ रहा है। चांदी की कीमत (Silver price today) के बारे में बात करें तो इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं आया है। ये कल के ही भाव पर कारोबार कर रहा है।
सोने की कीमत में बढ़ौतरी की वजह-
सोने की कीमतों में इस वजह से तेजी (Gold Price Hike) आ रही है क्योंकि हाल ही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़े कुछ आंकड़े कमजोर पड़ रहे हैं। इसकी वजह से दुनिया भर के निवेशकों ने सोने की ओर रुख कर लिया है। इसके साथ ही, भारतीय रुपया भी कमजोर होता नजर आ रहा है। इसकी वजह से विदेश (Gold Price in International Market) से सोना मंगवाना महंगा हो गया और घरेलू बाजार में इसकी कीमत बढ़ गई है।
शुल्क और बाजार की चिंता-
भारत में सोने पर लगने वाले शुल्क और टैक्स (Tax On Gold) को लेकर भी बाजार में चिंता बन गई है। इसकी वजह से लोग अभी ज्यादा कीमत पर भी सोना खरीदने लग गए है। इसके साथ ही, आने वाले दिनों में भारतीय रिजर्व बैंक की पॉलिसी मीटिंग और अमेरिका (Gold price in america) के नए आर्थिक आंकड़े भी सोने की कीमतों को आगे और प्रभावित होने की संभावना है।
मंगलवार को इस रेट मिल रहा है सोना-
| शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
| दिल्ली | 93,110 | 1,01,560 |
| चेन्नई | 92,960 | 1,01,410 |
| मुंबई | 92,960 | 1,01,410 |
| कोलकाता | 91,400 | 1,01,410 |
| जयपुर | 93,110 | 1,01,560 |
| नोएडा | 93,110 | 1,01,560 |
| गाजियाबाद | 93,110 | 1,01,560 |
| लखनऊ | 93,110 | 1,01,560 |
| बंगलुरु | 92,960 | 1,01,410 |
| पटना | 92,960 | 1,01,410 |
नोट :- सोने की ये कीमत (Sone ki kemat) रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से है।
इस हिसाब से तय होती है सोने की कीमत-
अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर (Gold Price in Dollar) के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय की जाती है। भारत में सोने का यूज सिर्फ निवेश के लिए ही नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से भी किया जाता है। इस वजह से कीमतों (Gold Price Hike) में बदलाव का सीधा प्रभाव लोगों पर पड़ता दिख रहा है।
