home page

Gold Rate today: आज महंगा हुआ सोना, जानिये कितने में मिल रहा 22 और 24 कैरेट गोल्ड

Gold-Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखने को  मिल रही थी, वहीं अब एक बार फिर से सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों  में सोने की कीमतों (Gold rate today) में ये रफ्तार यूहीं जारी रहने वाली है। सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से जो भी लोग सोने को खरीरदने का प्लान कर रहे थे, उनको सोने की खरीदी करने के लिए अभी थोड़ा रूकना होगा।

 | 
Gold Rate today: आज महंगा हुआ सोना, जानिये कितने में मिल रहा 22 और 24 कैरेट गोल्ड 

HR Breaking News - (Gold Price hike)। सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी। लेकिन अब एक बार फिर से सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। सोने के रेट (sone aur chandi ke rate) इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।

अगर सोने की कीमतों में ये उछाल यूहीं जारी रहती है तो इसकी वजह सोने के रेट जल्द ही 1  लाख के पार जा सकते हैं। सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से निवेशकों को काफी लाभ हो रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं आने वाले दिनों में सोने की कीमत क्या रहने वाली है। 


आज इस रेट मिल रहा है सोना-


खरमास की वजह से शादी-विवाह जैसे शुभ कार्यों पर रोक लग गई है। हालांकि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी (Chandi ki kemat) की खरीदारी का दौर अभी भी जारी है। अगर आप सोने व चांदी के गहनों की खरीदी का प्लान कर रहे हैं तो आपको एक बार यहां रेट की लिस्ट को जरूर से जांच लेना चाहिए। आज 22 कैरेट सोने की कीमत 84,800 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत (24K gold price today) 89,040 रुपये प्रति तोला रही है। चांदी की कीमतों के बारे में बात करें तो ये 1,02,000 रुपये प्रति तोले के हिसाब से रही है।


आज इस रेट मिल रही है चांदी-


गुरुवार यानी 10 अप्रैल 2025 को चांदी की कीमत (Chandi ki kemat) के बारे में बात करें तो ये 92,900 रुपये पर चल रहा है। वहीं  चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो चांदी के रेट (silver price today) कल की तुलना में आज 100 रुपये कम रहे हैं।


दिल्ली-मुंबई में सोने की कीमत-


आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold price) 83,070 रुपये प्रति दस ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 90,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा है। मुंबई में सोने के रेट के बारे में बात करें तो यहां पर 22 कैरेट सोना (22K Gold price in Mumbai) 82,915 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।


आज आपके शहर में सोने के रेट-


शहर का नाम    22 कैरेट गोल्ड रेट    24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली        83,070        90,610
चेन्नई        82,920        90,460
मुंबई        82,915        90,440
कोलकाता    83,050        90,440
जयपुर        83,050        90,620
नोएडा        83,055        90,620
गाजियाबाद     83,070        90,610
लखनऊ        83,070        90,610
बंगलुरु        82,920        90,460
पटना        82,915        90,460
(नोट :- सोने की ये कीमत रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से है।)


सोने की कीमत में तेजी आने की वजह-


सोने की कीमतों (sone ki kemat) में तेजी आने की वजह अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और नए टैरिफ को बताया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि अब इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत (gold price update) एक बार फिर से बढ़ने लग गए हैं।

इसका सिधा प्रभाव भारत के बाजारों पर देखने को मिल रहा है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत 3163 डॉलर से घटकर 3100 डॉलर प्रति ग्राम पर आ गया है। भारत में सोने की कीमत आए दिन बदलती नजर आ जाती है। ये ग्लोबल रेट (Gold price in global market), टैक्स, इम्पोर्ट ड्यूटी और रुपये की कीमत पर ही निर्भर करती हैं।


इस हिसाब से तय होती है सोने की कीमत-

भारत में सोने की कीमत (sone  ki kemat) के बदलने के कई कारण होते हैं। जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव आदी। सोना सिर्फ निवेश का ही जरिया नहीं है बल्कि ये हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासतौर पर शादी और त्योहारों के समय पर सोने की डिमांड (Demand for gold) में काफी तेजी देखने को मिल जाती है।

सोने की खरीदी करते समय रखें इस बात का ध्यान-

सोने के गहनों (quality of gold) की खरीदी करने के दौरान आपको सोने की क्वालिटी को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हॉलमार्क को देखकर ही आपको गहने की खरीदी करनी चाहिए। हॉलमार्क ही सोने की सरकारी गारंटी होती है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( BIS hallmark) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।