Gold Rate : 24 कैरेट गोल्ड के क्या चल रहे हैं रेट, जानिये 10 ग्राम सोने का ताजा भाव
HR Breaking News : (latest gold price) होली का त्योहार नजदीक आता जा रहा है और भारत देश में त्यौहारों के मौके पर सोने की खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदने की तैयारी कर रहे है तो आज की यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की है। देखा जा रहा है कि बीते कई दिनों से सोने की कीमतें सातवें आसमान को टच कर रही है। ऐसे में वहीं पिछले दो हफ्ते में सोने के भाव लगभग 3500 रुपए तक बढ़े है। आइए खबर के माध्यम से आपको बताते है कि 24 कैरेट सोने के अब क्या चल रहे है ताजा भाव...
आज बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 87380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 86620 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु (latest gold price in Bengaluru) में 22 कैरट सोने के दाम 80100 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 79400 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 65540 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 64970 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में सोने के दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 87360 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 80150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 87530 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 80150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 87430 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 80260 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 87520 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 80150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 87580 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 80120 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
सोने के भाव में बढ़ोतरी का बड़ा कारण-
विशेषज्ञों के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप की नई टैरिफ धमकियों के बीच सुरक्षित निवेश की मांग (demand for safe investment) और लगातार खरीदारी के साथ-साथ बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण सोमवार को सोने में तेजी जारी रही। इस बीच, MCX पर वायदा कारोबार में सुबह गोल्ड उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर सोने के रेट (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 85586 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:57 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 202 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम (silver latest price)
आज एमसीएक्स पर चांदी 94484 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:57 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 49 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का कारोबार (Gold trading in global market)
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो सुबह 10:58 मिनट तक 2,893.3 डॉलर रही है। इसमें 1.30 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.04 परसेंट के करीब का उछाल है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार (Silver trading in global market)
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:58 मिनट तक 31.73 डॉलर रही है। इसमें 0.04 डॉलर की तेजी दिख रही है। यह 0.13 परसेंट के आस पास की तेजी है।
