home page

Gold Rate : कब सस्ता होगा सोना, जानिये अब कितने हो गए 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate Today : साल 2025 के शुरूआत से ही सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। इस साल में अब तक सोना लगभग 30 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। अब निवेशकों और सोना खरीदारों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आने वाले दिनों में सोना सस्ता होगा या महंगा? बता दें कि हाल ही में नए आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिनमें यह बताया गया है कि सोना कब सस्ता होगा। आईये जानते हैं - 
 | 
Gold Rate : कब सस्ता होगा सोना, जानिये अब कितने हो गए 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News - (Gold Rate Today)। सोने का नाम आते ही हर कोई इसकी कीमतों की चर्चा करता है। बता दें कि जिस तरह इस साल में सोना महंगा हुआ है ऐसे पिछले एक दश्क में भी तेजी नहीं देखने को मिली है। गोल्ड ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। लेकिन अब सोना सस्ता होने वाला है। 

एक बार फिर MCX पर सोने में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर सोना (MCX Gold Rate) 393 अंक टूटकर 96,028 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। सोने की तरह ही चांदी का भी यही हाल है। चांदी सस्ती होकर 98,053 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। 


डॉलर इंडेक्स भी 99 के नीचे आकर एक महीने के निचले स्तर पर आ गया है। इसके चलते सोने के भाव (Sone Ka Bhav) में 70 डॉलर का इजाफा हुआ है। घरेलू बाजार में सोना 800 रुपए महंगा होकर 96,400 पर प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी (Silver Rate) की बात करें तो इसमें 100 रुपए की तेजी के बाद 98,000 पर प्रति किलोग्राम पर बंद हुई है। 

सोने चांदी का ताजा रेट - 

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर पर ब्रेक लगने के बाद से ही सोने व चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में लगातार उठक-पटक जारी है। बीते सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोना 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम महुंगा हुआ है। वहीं, चांदी की कीमतों में 800 रुपए प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट आई है। 


 इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से सोने व चांदी के ताजा रेट जारी किए गए हैं। IBJA के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 207 रुपए महंगा होकर 95,516 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जोकि पहले 95,309 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, 22 कैरेट सोने में (22 carat gold price) तेजी के बाद 87,493 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो पहले 87,303 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा था। 

वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत (18 carat gold price) 71,637 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। यह पहले 71,482 रुपए पर प्रति दस ग्राम पर थी, जहां सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है। वहीं, चांदी में गिरावट आई है। IBJA के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार चांदी (Silver Rate) 813 रुपए की गिरावट आई है, जिसके बाद यह 96,519 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है, जो पहले 97,332 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। 

एक्सपर्ट ने किया खुलासा सस्ता होगा सोना? 


एक्सपर्ट का मानना है कि पिछले काफी दिनों से अमेरिका और चीन के बीच चल रही ट्रेड वॉर अब रूक चुकी है और दोनों ही देशों के बीच व्यापार की गतिविधि में नरमी पड़ी है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता का माहौल सही हुआ है, जिसकी वजह से डॉलर में तेजी आई है ऐसे में निवेशक बाजार की ओर रूख कर रहे हैं। 


इस वजह से सोने की कीमतों (Gold Price) में गिरावट देखने को मिली। लेकिन अब शादियों का सीजन आने से सोने की मांग बढ़ी है और एक बार फिर सोने में तेजी देखने को मिल रही हैं। लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार लगातार यह तेजी बरकरार नहीं रह सकती। सोने व चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में उठक-पटक के बीच आने वाले दिनों में सोना सस्ता भी हो सकता है। 

News Hub