home page

Gold Silver Price : चांदी की टूटी हेकड़ी, सोना चट्‌टान की तरह मजबूज, जानें ताजा दाम

Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल हो गया है। अचानक से चांदी की हेकड़ी निकल गई है। चांदी जहां दस हजार से ज्यादा महंगी हो गई थी अब 11 हजार से ज्यादा गिर गई है। वहीं सोने की कीमतें चट्‌टान की तरह ठहरी हुई हैं। चलिए जानते हैं सोने चांदी की कीमतों के बारे में- 

 | 
Gold Silver Price : चांदी की टूटी हेकड़ी, सोना चट्‌टान की तरह मजबूज, जानें ताजा दाम

HR Breaking News (Gold Silver Rate Today) सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ौतरी का सिलसिला निरंतर चला ही आ रहा था कि चांदी में ब्रेक लगने के बाद यूटर्न आ गया है। चांदी में अचानक से बहुत बड़ी गिरावट आई है। चांदी एक इंडस्ट्रीयल मैटल है, जबकि सोना निवेश व ट्रेड का ट्रेडिशनल प्रारूप है। 

 


क्या चल रही है सोने की कीमत


2 अप्रैल 2026 के एक्सपायरी वाले सोने की कीमत एमसीएक्स पर 1,67,103 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रही है। सोने में कल के मुकाबले 4,999 रुपये यानी 3.08% प्रतिशत की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। यह कीमत रात 8:15 बजे की है। वहीं, आज सोने का न्यूनतम भाव 1,65,217 रुपये दर्ज किया गया था। जबकि अधिकतम दाम 1,69,880 रुपये रहा है। सोना सुबह 1,65,501 रुपये पर खुला था। सोने का पिछला बंद 1,62,104 रुपये पर था। 

 


चांदी की निकल गई है हेकड़ी


सोने में जहां बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। वहीं चांदी की हेकड़ी निकल गई है। सुबह चांदी  10000 रुपये से ज्यादा बढ़कर 2 लाख 88 हजार 441 रुपये तक पहुंच गई थी, अब 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी 273713 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है, जोकि कल के मुकाबले 1285 रुपए कम है। यानी की चांदी में 0.47 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का न्यूनतम भाव फिलहाल चल रहा है। वहीं आज चांदी 2 लाख 78,644 पर खुली थी, जबकि चांदी कल 2,74,988 पर बंद हुई थी।

 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरी चांदी


चांदी की कीमतों में इंटरनेशनल मार्केट में भी गिरावट दर्ज की गई है। इंटरनेशनल मार्केट में 90.03 डॉलर प्रति औंस पर चांदी की कीमत चल रही है। वहीं, कल के मुकाबले चांदी  3.261 डॉलर गिरी है। यानी कि 3.50% की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 96 डॉलर पर खुली थी। वहीं, बढ़कर 97.30 डॉलर प्रति औंस पर चली गई थी। चांदी का आज का न्यूनतम भाव 88.61 डॉलर रहा है। वहीं, चांदी कल 93.291 पर बंद हुई थी। 


सोने की कीमतों इंटरनेशनल लेवल पर भी बढ़ौतरी


सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। सोना 5,355.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, कल के बंद के मुकाबले सोने में 107.20 की बढ़ौतरी हुई है। सोने में कल के मुकाबले 2.04% की बढ़ौतरी हुई है। सोना आज 5,360 रुपये पर खुला था। वहीं, सोने अधिकतम भाव 5,434.10 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, न्यूनतम भाव 5,315.30 डॉलर प्रति औंस रहा है। कल सोना 5,247.90 डॉलर प्रति औंस पर खुला था।