home page

Gold-Silver Price : राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानें सोने और चांदी की कीमत, जानें ताजा अपडेट

Gold-Silver Price : सोने व चांदी की कीमतों में पिछले काफी समय से हलचल देखने को मिल रही है। लगातार काफी समय से सोने व चांदी के दाम में उथल-पुथल दर्ज की जा रही है। इस बीच वर्तमान में जो जियो पॉलिटिक्ल परिस्थितियां बनी हुई हैं, उनका भी साफ असर सोने व चांदी की चाल पर पड़ रहा है। ऐसे में आज 2 मार्च को होली के त्योहार से ठीक पहले एक बार फिर सोने व चांदी के रेट में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। 

 | 
Gold-Silver Price : राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानें सोने और चांदी की कीमत, जानें ताजा अपडेट

HR Breaking News (gold silver rates) आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 2 मार्च को सोने व चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज 2 मार्च को सोने के रेट 1.67 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गए हैं। वहीं, सोने के साथ-साथ आज चांदी भी बाजार में अपनी चमक बिखेर रही है। आज 2 मार्च को बाजार में चांदी के रेट में 10000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त दर्ज की गई है।  


वर्तमान में ग्लोबल स्तर पर जो हालात बने हुए हैं, उसमें सोने व चांदी (gold silver price) के रेट नए स्तर पर पहुंच रहे हैं। इन दिनों पश्चिम एशिया क्षेत्र में जो तनाव बढ़ रहा है उस बीच लोग सुरक्षित निवेश की ओर मुड़ रहे हैं और ऐसे में लोगों के पास सोना व चांदी एक बेहतरीन विकल्प के रुप में मौजूद हैं। इसक चलते आज 2 मार्च को सोने व चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की जा रही है।

आज चांदी की कीमत 2 लाख 92 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। चांदी के रेट में आज 2 मार्च को 10460 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, सोने के रेट में भी तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। आज सोना 5260 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है और इस बढ़त के बाद सोने के रेट 1 लाख 67 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गए हैं।  

एमसीएक्स पर बढ़े दाम


सोने की कीमतों में बढ़त न सिर्फ घरेलू बाजार में हुई है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने व चांदी के रेट में उछाल दर्ज किया गया है। एमसीएक्स पर सोने व चांदी की ताजा कीमतों की बात करें तो यहां पर  अप्रैल वायदा वाले सोने के रेट में दिन के समय करीब 3.12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस बढ़त के बाद यह रेट 1,67,155 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। वहीं, इस दौरान चांदी की कीमतों की बात करें तो मार्च वायदा वाली चांदी की कीमतों में भी 3.04 प्रतिशत की तेजी हुई है। चांदी के लेटेस्ट रेट 2,91,249 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। 


जानें वैश्विक बाजार में क्या हैं  रेट


अंतराराष्ट्रीय बाजार पर नजर डालें तो यहां पर सोने व चांदी की ओर निवेशकों का रुझान काफी बढ़ रहा है। ऐसे में इस बीच कॉमेक्स पर सोना की कीमत 5,400 डॉलर प्रति औंस के आंकड़े तक पहुंच गई हैं। वहीं, इंट्राडे में सोने के दामों में 2.5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 


बात करें अगर चांदी की कीमतों की तो यहां पर चांदी के रेट में भी तेजी दर्ज की जा रही है। आज 2 मार्च को बाजार की शुरुआत होते ही चांदी लगभग  6.93 डॉलर प्रति औंस के इंट्राडे हाई तक पहुंच चुकी थी। ऐसे में चांदी के रेट में लगभग 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।