Gold Silver Rate: सोने-चांदी की लग गई लंका, जाने कितनी गिर गई कीमत
Gold Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में नए सप्ताह की शुरुआत के साथ गिरावट देखने को मिली है। देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड और सिल्वर दोनों सस्ते हो गए हैं। पिछले एक हफ्ते में सोने और चांदी के दाम में अच्छी-खासी कमी दर्ज की गई है, जिससे खरीदारी करने वालों को कुछ राहत मिल सकती है... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है आज के ताजा भाव-
HR Breaking News, Digital Desk- (Gold Silver Rate) नए सप्ताह की शुरुआत के साथ देश में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 9 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,63,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,63,630 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना करीब 5,060 रुपये सस्ता हुआ है, वहीं 22 कैरेट सोने के दाम (22 carat gold price) में भी लगभग 4,650 रुपये की गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 5,095.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
देश के प्रमुख शहरों के गोल्ड रेट-
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price in Delhi) 163790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 150140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई (Mumbai Gold price), चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 149990 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 163630 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24 carat gold price in Bangalore) 163630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 149990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर - 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) - 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली - 150140 - 163790
मुंबई - 149990 - 163630
अहमदाबाद - 150040 - 163690
चेन्नई - 149990 - 163630
कोलकाता - 149990 -163630
हैदराबाद - 149990 - 163630
जयपुर - 150140 - 163790
भोपाल - 150040 - 163690
लखनऊ - 150140 - 163790
चंडीगढ़ - 150140 - 163790
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण मिडिल ईस्ट में संकट (crisis in the middle east) की स्थिति बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद भारत में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि 28 फरवरी 2026 को Israel और United States ने Iran के खिलाफ एयर स्ट्राइक की थी, जिसके बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए। इसके जवाब में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन के जरिए इजरायल पर हमले किए। इसके साथ ही ईरान ने मध्य पूर्व के कुछ अन्य क्षेत्रों को भी निशाना बनाया, जिससे पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है।
चांदी की कीमत (silver price)-
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमतों में भी 9 मार्च की सुबह गिरावट (silver price fall) देखने को मिली है। चांदी का भाव घटकर करीब 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। बीते एक सप्ताह में इसकी कीमत लगभग 10,000 रुपये कम हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव करीब 83.40 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। वहीं इस साल जनवरी में चांदी की कीमत (today silver price) 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को भी पार कर चुकी थी।
