home page

Gold Silver Rate : शाम ढलते ही चांदी धड़ाम, सोने की भी गिरी कीमत

Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला दिखाई दे रहा है। सुबह के समय सोना और चांदी पॉजिटिव मार्क पर चल रहे थे, लेकिन शाम ढलते ढलते सोने चांदी की चमक भी ढल गई। दोनों की कीमती धातुओं की कीमत ज्यादा गिर गई है। इस गिरावट ने निवेशकों को परेशान भी कर दिया है। 

 | 
Gold Silver Rate : शाम ढलते ही चांदी धड़ाम, सोने की भी गिरी कीमत

HR Breaking News (Gold Silver Price) सोने और चांदी की कीमतों में आज भी बहुत बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। इस गिरावट ने उस कहावत को भी धता बता दिया है जिसमें कहा जाता है कि हर बुरी खबर सोने के लिए अच्छी है। सोने का सेफ हेवन का स्टेटस अब फीका पड़ता दिखाई दे रहा है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी में कितनी गिरावट हुई है। 

चांदी आई निगेटिव में


चांदी की कीमतों (MCX Silver Price) में सुबह तेजी देखी गई थी। चांदी के भाव 2,37,852 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा था। चांदी में आज 6,392 रुपये यानी कि 2.76% की बढ़ौतरी चल रही थी। लेकिन शाम ढलते ढलते चांदी 2,24,464 रुपये प्रति किलो पर चल रही है। चांदी में 6,996 यानी 3.02% प्रतिशत की गिरावट आई है। चांदी का न्यूनतम भाव 2,23,305 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है। वहीं, चांदी का अधिकतम भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी का आज का ओपन प्राइस 2,39,948 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है। कल चांदी 2,31,460 रुपये पर बंद हुई थी। 


क्या चल रही है सोने की कीमत


आज सोने के दाम (Gold Price) सुबह 1,48,006 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए। जो अब 1,44,103 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं। सोने में कल के मुकाबले 851 यानी 0.59% की गिरावट देखने को मिली है। सोने का आज का न्यूनतम भाव 1,43,385 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। वहीं, अधिकतम भाव 1,48,302 दर्ज किया गया है। सोना आज ओपन भी 1,48,302 पर हुआ था। वहीं, सोने का कल का बंद भाव 1,44,954 रुपये था। 

 

कॉमेक्स पर चांदी की कीमत


अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों (Silver Rate Hike) में तेजी देखने को मिली थी। सुबह चांदी की कीमत 73.72 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई थी। यह अब 69.515 पर आ गई है। अब चांदी 1.70 डॉलर यानी 0.55% गिरी है। चांदी का ओपन प्राइस 72.83 डॉलर प्रति औंस रहा है। चांदी का दिन का अधिकतम (Silver Maximum Price) भाव 74.62 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम भाव 68.50 डॉलर प्रति औंस रहा है। कल चांदी 71.215 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। 
 
  


कॉमेक्स पर सोने की कीमत


कॉमेक्स पर सोने (Comex Gold Price) में अच्छी बढ़ौतरी देखने को मिली थी। यहां सोने की कीमत 4,677.40 डॉलर प्रति औंस हो गई थी। अब कॉमेक्स पर सोना 4,570.20 डॉलर पर आ गया है। इसमें 35.50 डॉलर प्रति औंस यानी 0.77 प्रतिशत गिरा है। सोने का ओपन प्राइस (Gold Open Price) 4,653.90 डॉलर प्रति औंस रहा है। आज का सोने का अधिकतम भाव 4,738.20 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, सोने का न्यूनतम भाव 4,551.10 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, सोने का पिछला बंद भाव 4,605.70 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।